India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के मैदान पर खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड ने भारत को जीतने के लिए 305 रनों का टारगेट दिया। अंग्रेजों की टीम के लिए जो रूट और बेन डकेट ने अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद भारत के लिए रोहित शर्मा ने दमदार शतक लगाया और मैच को एकतरफा कर दिया। उनके शतक की वजह से ही टीम इंडिया मुकाबला जीतने में सफल रही। उन्होंने 119 रन बनाए। उनके अलावा शुभमन गिल ने 60 रनों का योगदान दिया। मैच जीतने के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
IND vs ENG के बीच दूसरे वनडे मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।