1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG, 3rd ODI LIVE STREAMING: निर्णायक मुकाबले में बदल जाएगी टाइमिंग, भारत के पास सीरीज जीतने का मौका, जानें कहां देखें लाइव मैच

IND vs ENG, 3rd ODI LIVE STREAMING: निर्णायक मुकाबले में बदल जाएगी टाइमिंग, भारत के पास सीरीज जीतने का मौका, जानें कहां देखें लाइव मैच

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Jul 16, 2022 04:22 pm IST,  Updated : Jul 16, 2022 04:46 pm IST

IND vs ENG, 3rd ODI LIVE STREAMING: भारत और इंग्लैंड के बीच 17 जुलाई को खेला जाएगी तीसरा और आखिरी वनडे मैच।

ind vs eng, india vs england, live streaming- India TV Hindi
IND vs ENG, 3rd ODI live streaming Image Source : GETTY

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज
  • दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर
  • 17 जुलाई को होगा निर्णायक मुकाबला

IND vs ENG, 3rd ODI LIVE STREAMING: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज बराबरी पर है। दोनों टीमों की नजर अब आखिरी मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी। इसके लिए दोनों टीमें रविवार (17 जुलाई) को आखिरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस मैच के साथ जहां वनडे सीरीज के विजेता का पता चलेगा तो वहीं भारत का इंग्लैंड का दौरा भी समाप्त हो जाएगा। 

भारत ने सीरीज की शुरुआत एकतरफा जीत के साथ की थी लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए उसे करारी शिकस्त दी। टी20 सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया अब पिछली हार को भुलाकर पलटवार करना चाहेगी और इंग्लैंड में उसी के खिलाफ आठ साल बाद वनडे सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी अहम जानकारी...

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे 17 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह अहम मुकाबला?

दोनो टीमों के बीच तीसरा वनडे मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड ग्राउंड में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा दूसरा तीसरा वनडे?

भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे होगा जबकि पहली गेंद शाम के 3:30 में फेंकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर किया जाएगा। 

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत और इंग्लैंड सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कहां देख सकते हैं मैच?

अगर आपके पास जियो का सिम है तो आप जियो टीवी ऐप पर जाकर लाइव मैच का मैजा ले सकते हैं।  

दोनों टीमें:

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक

इंग्लैंड:
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, रिचर्ड ग्लीसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रीस टोपली, डेविड विली 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल