India vs England 5th T20 Update: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 247 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया और तूफानी शतक लगाया। उन्होंने 135 रनों की पारी खेली और उनकी वजह से ही भारतीय टीम मैच में बड़ा स्कोर बना पाई। इसके बाद इंग्लैंड की तरफ से कोई भी बल्लेबाज टिक कर बैटिंग नहीं कर पाया और पूरी टीम 97 रनों पर सिमट गई।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें T20 मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।