1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG T20 World Cup 2022: इंग्लैंड के हाथ लगा धोनी का 'जीत का मंत्र', सेमीफाइनल में टीम इंडिया को खतरा!

IND vs ENG T20 World Cup 2022: इंग्लैंड के हाथ लगा धोनी का 'जीत का मंत्र', सेमीफाइनल में टीम इंडिया को खतरा!

 Published : Nov 08, 2022 04:42 pm IST,  Updated : Nov 08, 2022 04:42 pm IST

IND vs ENG T20 World Cup 2022: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को एडिलेड में सेमीफाइनल मैच खेलना है जिसमें उसके खिलाड़ी एमएस धोनी से मिले 'जीत के मंत्र' का उपयोग कर सकते हैं।

Moeen Ali, Adil Rasheed, MS Dhoni- India TV Hindi
Moeen Ali, Adil Rasheed, MS Dhoni Image Source : GETTY

IND vs ENG T20 World Cup 2022: भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब इंग्लैंड की टीम मैदान में उतरेगी तब उसके एक खिलाड़ी के पास सबसे महान कप्तान का दिया एक गुरुमंत्र होगा। खास बात ये कि इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को ये महामंत्र एक पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया है, जिसका प्रयोग वह मौजूदा भारतीय टीम के खिलाफ करेंगे। इसे विडंबना ही समझिए पर रोहित शर्मा एंड कंपनी को सेमीफाइनल में एडिलेड ओवल मैदान पर जीत के खास मंत्र के साथ उतरने वाले इस खिलाड़ी से बेहद सावधान रहना होगा।

Moeen Ali with teammates
Image Source : PTIMoeen Ali with teammates

इंग्लैंड के खिलाड़ी के पास धोनी से मिला जीत का मंत्र!

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से गहरा नाता रहा है। धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और मोईन कई सीजन से उनकी कप्तानी में टीम के लिए जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि अली ने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच से पहले भारतीय टीम को उसी के अस्त्र के दम पर चेतावनी दी है। मोईन का कहना है कि उन्होंने कई सालों तक धोनी को करीब से देखा है और सीखा है कि कैसे बड़े मौके पर, नॉकआउट मैच में जीत दर्ज की जाती है।

Moeen Ali batting
Image Source : APMoeen Ali batting

मोईन अली के हाथ लगा धोनी का मंत्र!

मोईन अली ने सेमीफाइनल मैच से पहले एडिलेड में प्रेस से बात करते हुए कहा, “सीएसके में मैंने एमएसधोनी और ड्वेन ब्रावो से बहुत कुछ सीखा है। मैंने सीखा है कि टीम में कैसे सीनियर खिलाड़ी युवाओं से बड़ा काम करवाते हैं। बड़े मुकाबलों में इससे कमाल के नतीजे निकलते हैं। सीनियर खिलाड़ी शांत बने रहते हैं और युवा खुलकर विस्फोट करते हैं।”  

Virat Kohli
Image Source : APVirat Kohli

विराट कोहली से इंग्लैंड को खतरा

विराट कोहली अपने पुराने अवतार में आ चुके हैं। वह 2016 की तरह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में वन मैन आर्मी बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में जारी वर्ल्ड कप में किंग कोहली 5 पारियों में 3 अर्धशतक लगाकर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। पाकिस्तान को अकेले अपने दम पर हराने वाले पूर्व भारतीय कप्तान से इंग्लैंड को भी बड़ा खतरा है।

इंग्लैंड ने विराट के लिए बनाया खास प्लान

मोईन अली ने बताया कि इंग्लैंड सेमीफाइनल में विराट कोहली के रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए खास योजना के साथ मैदान में उतरेगा। उनकी योजना सीधी है, आसानी से रन मत दो, दबाव बनाओ और विकेट चटकाओ। मोईन तीन सीजन तक कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे हैं। वह टेस्ट में कोहली का विकेट चटकाने के अलावा आईपीएल में भी उन्हें आउट कर चुके हैं।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल