1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs IRE: कब से शुरू होगी भारत बनाम आयरलैंड सीरीज, वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू संभव

IND vs IRE: कब से शुरू होगी भारत बनाम आयरलैंड सीरीज, वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू संभव

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jun 18, 2026 02:42 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 02:42 pm IST

भारत बनाम आयरलैंड सीरीज इसी महीने के आखिर में खेली जाएगी। इसमें जहां एक ओर टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, वहीं वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया जा सकता है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

भारत और आयरलैंड के बीच जल्द ही सीरीज का आगाज होने वाला है। अभी तो टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इसके दो मैच हो चुके हैं और अब तीसरे की बारी है। इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। ये सीरीज कई मायनों में अहम होने वाली है। हो सकता है कि इसी में वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का भी मौका मिल जाए। सीरीज कब से शुरू होगी, ये जान लीजिए। 

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा

इस वक्त भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। अब तक दो मैच हो गए हैं, जिन्हें टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज भी अपने नाम कर ली है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार कोई वनडे सीरीज जीती है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून यानी शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद होगी आयरलैंड सीरीज की शुुरुआत। 

श्रेयस अय्यर संभालेंगे टी20 टीम इंडिया की कमान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला है मौका

आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर नए कप्तान के तौर पर नजर आएंगे। हाल ही में बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस को टीम की कमान सौंपी है। इसके साथ ही सभी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी। वैसे तो अभी टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन निभा रहे हैं। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इन दोनों ने कमाल का खेल दिखाया था। लेकन सवाल यही होगा कि इसमें से किसे हटाकर वैभव को डेब्यू के लिए उतारा जाएगा। उम्मीद तो यही है कि जब वैभव उतरेंगे तो वे सलामी बल्लेबाजी ही करेंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है, ये भी देखना होगा। 

भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के मैच 26 और 28 जून को खेले जाएंगे

इस बीच अगर सीरीज की बात की जाए तो इसका पहला मैच 26 जून यानी दिन शुक्रवार को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी मैच 28 जून रविवार को खेला जाएगा। इसके सा​थ ही इस सीरीज का समापन हो जाएगा। भारतीय टीम आयरलैंड से सीधे इंग्लैंड चली जाएगी, जहां 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसका आगाज 1 जुलाई से होगा। यही वो सीरीज होगी, जिसमें पता चलेगा कि जो नई टीम इंडिया बीसीसीआई ने तैयार की है, उसमें कितना दम है। आने वाले दिनों में भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। लगातार एक के बाद एक सीरीज होती रहेगी। 

आयरलैंड T20Is के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (कीपर), ईशान किशन (कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें 

IPL 2027: जल्दी शुरू हो सकता है अगले साल का आईपीएल, मैचों की संख्या में नहीं होगा कोई इजाफा

वैभव सूर्यवंशी को वनडे में मिलेगा एक और मौका, कब खेला जाएगा ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल