1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ फाइनल मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम11 टीम, किसे बनाए कप्तान और उपकप्तान, जानिए यहां

IND vs NZ फाइनल मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम11 टीम, किसे बनाए कप्तान और उपकप्तान, जानिए यहां

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 08, 2025 02:24 pm IST,  Updated : Mar 08, 2025 02:24 pm IST

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 9 मार्च को विजेता का फैसला होगा। भारत और न्यूजीलैंड फाइनल में आमने-सामने होंगे।

IND vs NZ - India TV Hindi
भारत और न्यूजीलैंड Image Source : GETTY

IND vs NZ Dream11 Prediction: भारत और न्यूजीलैंड 9 मार्च को दुबई में आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम के पास 12 साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका है। टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। पिछली बार पाकिस्तान ने साल 2017 में टीम इंडिया का लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था लेकिन इस बार टीम इंडिया किसी भी सूरत में खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी। हालांकि टीम इंडिया के लिए ये आसान नहीं होगा क्योंकि ICC टूर्नामेंटों में भारत के लिये न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है। न्यूजीलैंड ने ICC नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ चार में से तीन मुकाबले जीते हैं। इस रिकॉर्ड को देखते हुए टीम इंडिया फाइनल में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहेगी।

भारत और न्यूजीलैंड, दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, जो शानदार फॉर्म में हैं और फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। यही वजह है कि ड्रीम11 टीम का सिलेक्शन बहुत सोच समझकर करना होगा। आइए जानते हैं ड्रीम11 टीम में किन 11 खिलाड़ियों को कर सकते हैं शामिल......

IND vs NZ, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल मैच डिटेल्स

  • तारीख: 9 मार्च 2025
  • दिन: रविवार
  • समय: दोपहर 2 बजकर 30 मिनट (भारतीय समयानुसार)
  • वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
  • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार (JioHotstar)

IND vs NZ, Dream11 Prediction

विकेटकीपर: केएल राहुल

बल्लेबाज: शुभमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), रचिन रवींद्र (उपकप्तान), केन विलियमसन

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स

गेंदबाज: मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, विल ओ'रूर्के।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड: 

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ' रूर्के, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, नाथन स्मिथ

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

यह भी पढ़ें:

क्रिस गेल की खत्म होगी बादशाहत? विराट कोहली तोड़ सकते हैं बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs NZ: फाइनल में टीम इंडिया की राह में रोड़ा बन सकते हैं ये धाकड़ कीवी प्लेयर्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल