Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: ICC टूर्नामेंट के फाइनल में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड, टीम इंडिया को मिली है सिर्फ एक जीत

IND vs NZ: ICC टूर्नामेंट के फाइनल में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड, टीम इंडिया को मिली है सिर्फ एक जीत

Written By: Hitesh Jha Published : Mar 08, 2026 03:55 pm IST, Updated : Mar 08, 2026 03:58 pm IST

IND vs NZ Final: ICC टूर्नामेंट के फाइनल में अभी तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं। जारी टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला नहीं खेला गया है।

IND vs NZ- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को शाम 7 बजे से होगा। ICC टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चौथी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच ICC के कुल तीन फाइनल मैच खले गए हैं। वहां इंडिया और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है, वो हम आपको बताएंगे।

ICC टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक बार हरा पाई है टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे पहला ICC फाइनल साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला गया था। वहां न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच अगला ICC फाइनल साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान खेला गया था। वहां भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार ही मिली थी। इसके बाद साल 2025 में खेले गए ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी। वहां टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस तरह ICC टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच खेले गए हैं, जिसमें से न्यूजीलैंड को दो मैचों में जीत मिली है। वहीं एक में टीम इंडिया ने बाजी मारी है।

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं जीत पाई है टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले गए हैं। तीनों ही मौके पर न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। वहीं टी20 फॉर्मेट में ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 18 मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी है। वहीं 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। अब देखना ये होगा कि इस फाइनल मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच सकती है। अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं कोई भी टीम अपने घर पर भी टी20 वर्ल्ड कप का ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया इतिहास रचना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह दूसरा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच है।

यह भी पढ़ें

IND vs NZ Match Time: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

T20 World Cup 2026 Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम हो जाएगी मालामाल, टोटल प्राइज मनी 120 करोड़ रुपये

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement