1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ Match Time: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

IND vs NZ Match Time: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Mar 08, 2026 03:10 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 03:10 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में आमने सामने होने जा रही हैं। मैच कितने बजे शुरू होगा, टॉस टाइम क्या है और मुकाबले को आप टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं, ये जान लीजिए।

Suryakumar Yadav and Mitchell Santner- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर Image Source : AP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें अभी तक शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां तक आई हैं। अब एक मैच जीतकर खिताब अपने नाम करने का वक्त है। लेकिन ट्रॉफी कौन सी टीम उठाएगी ये आने वाला समय वक्त बताएगा। इस बीच आपको अभी से ये जान लेना चाहिए कि भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कितने बजे से शुरू होगा। सा​थ ही टॉस का टाइम भी नोट कर लीजिए। कहीं ऐसा ना हो कि आपका मैच छूट जाए। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप कैसे देख पाएंगे, ये भी हम आपको बताएंगे। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच

करीब एक महीने लगातार मैचों के बाद आखिर वो दिन आ गया है, जब हमें पता चलेगा कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन कौन होगा। इस बार कुल मिलाकर 20 टीमों ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। अब केवल दो ही टीमें खिताब की दावेदार बची हैं, बाकी 18 टीमें बाहर हो चुकी हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज इसका फाइनल खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों की तैयारी पूरी है। साथ ही रणनीति बनाने का काम भी पूरा हो गया है। अब मैच के दिन कौन सी टीम भारी पड़ेगी, ये देखना दिलचस्प होगा। 

आज शाम सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल मैच

इस बीच मैच के टाइम की बात की जाए तो मैच भारतीय समय अनुसार शाम सात बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने अपने सारे मैच इस विश्व कप में शाम के सात बजे ही खेले हैं। आपको पता ही है कि इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा और तभी पता चला जाएगा कि कौन सी टीम पहले बैटिंग करेगी। साथ ही इसका भी खुलासा हो जाएगा कि कौन सी टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी। मैच अगर पूरे 40 ओवर तक चला तो करीब साढ़े दस बजे तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद जो भी टीम चैंपियन बनेगी, उसे ट्रॉफी दी जाएगी। चूंकि ये फाइनल मैच है, इसलिए मैच के बाद भी काफी कार्यक्रम होंगे, जो करीब 12 बजे तक चलते रहेंगे। 

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर लाइव देखा जा सकेगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला

इसके अलावा अगर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो इस साल के विश्व कप के टेलीकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स पास हैं। इसलिए आप स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर टीवी पर आसानी से मैच देख सकते हैं। वहां आपको अलग अलग भाषाओं में अपनी पसंद से कमेंट्री सुनने का भी मौका मिलेगा। वहीं अगर आप मोबाइल पर इस मैच को देखन चाहते हैं तो उसके लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। स्मार्ट टीवी पर भी आप जियो हॉट स्टार पर मैच लाइव देख सकते हैं। इतना ही नहीं, आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच को लाइव देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए, तभी ये मैच आप देख सकेंगे। इंडिया टीवी पर भी आज के मैच का लाइव स्कोर और हिंदी कमेंट्री आपको मिलती रहेगी। साथ ही हर बड़ी खबर भी इंडिया टीवी पर आपके लिए उपलब्ध रहेगी। 

न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ: संजू-अभिषेक या एलन-सीफर्ट, अहमदाबाद में कौन लाएगा तूफान, जानें आंकड़े

धाकड़ कीवी खिलाड़ी का बड़ा ऐलान, 15 साल के ODI करियर पर लगाया विराम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल