Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: संजू-अभिषेक या एलन-सीफर्ट, अहमदाबाद में कौन लाएगा तूफान, जानें आंकड़े

IND vs NZ: संजू-अभिषेक या एलन-सीफर्ट, अहमदाबाद में कौन लाएगा तूफान, जानें आंकड़े

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Mar 08, 2026 02:40 pm IST, Updated : Mar 08, 2026 02:40 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत देखने को मिलेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

IND vs NZ- India TV Hindi
Image Source : AFP संजू-अभिषेक और एलन-सीफर्ट

IND vs NZ: क्रिकेट फैंस की निगाहें 8 मार्च को होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दो मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। खासकर दोनों टीमों के ओपनर्स पर सभी की नजरें रहेंगी, जो मैच की दिशा तय करने अहम भूमिका निभाएंगे। भारत जहां खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगा, वहीं न्यूजीलैंड पहली बार T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा। ऐसे में फाइनल से पहले दोनों टीमों के ओपनिंग बल्लेबाजों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं। 

भारत के पास धाकड़ सलामी बल्लेबाज

भारत के लिए हाल के मैचों में ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन निभाते नजर आए हैं। संजू सैमसन ने अब तक 61 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 1310 रन बनाए हैं। उनका औसत 27.29 का है और स्ट्राइक रेट 154.84 का है। संजू T20I क्रिकेट में 3 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। इस वर्ल्ड कप में भी संजू लगातार बल्ले से कहर बरपा रहे हैं। पिछले 2 मैचों में उनके बल्ले से 2 शानदार अर्धशतक जड़ चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही मैचों में संजू शतक के करीब पहुंचने में सफल रहे हैं। अब उनकी नजर फाइनल में भी कमाल करने की होगी। 

दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा इस वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है। हालांकि, वैसे उनका T20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड अच्छा है।अभिषेक ने 45 T20I मैच खेले हैं और 33 के औसत से 1386 रन जड़े हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.82 का है। अब फाइनल में अभिषेक के पास अपने आलोचकों को करारा जवाब देने का मौका होगा।

कीवी सलामी जोड़ी बेहद खतरनाक

न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी भी शानदार है, जिसमें फिन एलन और टिम सीफर्ट जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं। न्यूजीलैंड के लिए इस टूर्नामेंट में फिन एलन और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी काफी प्रभावी रही है। फिन एलेन ने अब तक 61 T20I मैच खेले हैं। उन्होंने 171.04 के कमाल के स्ट्राइक रेट से 1654 रन बनाए हैं। उनका औसत 29.01 का है। वह मौजूदा वर्ल्ड कप में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 7 मैचों में 57.80 के औसत से 289 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में एलन ने T20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़ने का कारनामा किया। एलन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके बल्ले से अब तक 20 सिक्स आ चुके हैं।

वहीं, टिम सीफर्ट का अनुभव न्यूजीलैंड के लिए बड़ी ताकत है। उन्होंने पिछले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था। उनके पास 89 T20I मैच खेलने का अनुभव हैं। उन्होंने 2227 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 30.93 और स्ट्राइक रेट 145.46 का है। 

यह भी पढ़ें:

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement