Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: दूसरे वनडे में हुआ इस खिलाड़ी का डेब्यू, प्लेइंग 11 में किया गया बड़ा बदलाव

IND vs NZ: दूसरे वनडे में हुआ इस खिलाड़ी का डेब्यू, प्लेइंग 11 में किया गया बड़ा बदलाव

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Jan 14, 2026 01:14 pm IST, Updated : Jan 14, 2026 01:14 pm IST

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें कीवी टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

IND vs NZ 2nd ODI- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। इस मैच में कीवी टीम की कोशिश जीत हासिल करने की होगी ताकि वह सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लेकर आ सके। वहीं उनकी प्लेइंग 11 में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जेडन लेनोक्स को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया है। इसके अलावा भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिला है।

आदित्य अशोक की जगह मिला लेनोक्स को मौका

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में जो एक बदलाव किया है, उसमें उन्होंने पहले मुकाबले में खेलने वाले लेग स्पिनर आदित्य अशोक की जगह पर जेडन लेनोक्स को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया है। लेनोक्स को लेकर बात की जाए तो 31 साल के गेंदबाज ने अभी तक लिस्ट-ए फॉर्मेट में कुल 54 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 31.63 के औसत से कुल 69 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इसके अलावा बल्लेबाजी में भी लेनोक्स निचले क्रम में अहम योगदान देने की जिम्मेदारी को निभा सकते हैं। इसके अलावा दूसरे वनडे के लिए कीवी टीम की प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो उसमें कोई और बदलाव देखने को नहीं मिला है।

दूसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11

डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोलस, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुई नीतीश रेड्डी की वापसी

राजकोट वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में भी एक बदलाव देखने को मिला है, जिसमें पहले मुकाबले में चोटिल होने वाले वाशिंग्टन सुंदर की जगह पर नीतीश रेड्डी को खिलाने का फैसला लिया गया है। रेड्डी काफी लंबे समय के बाद प्लेइंग 11 में वापसी कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपना पिछला वनडे मैच साल 2025 के आखिर में हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे में खेला था। ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर भी टिकी रहने वाली हैं।

राजकोट वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ये भी पढ़ें

निकोलस पूरन क्या करेंगे टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी? बोर्ड ने बताया उनका फैसला

T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत भरी खबर, स्टार गेंदबाज की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement