1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : उमरान मलिक ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, इतनी तेज फेंकी गेंद

IND vs NZ : उमरान मलिक ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, इतनी तेज फेंकी गेंद

 Published : Nov 25, 2022 12:51 pm IST,  Updated : Nov 25, 2022 12:51 pm IST

Umran Malik : उमरान मलिक ने आज वन डे डेब्यू किया और पहले ही मैच में कहर बरपाती गेंदों से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला।

Umran Malik - India TV Hindi
Umran Malik Image Source : GETTY

Umran Malik : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वन डे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज जारी है। ये सीरीज वैसे तो विश्व कप 2023 के लिहाज से काफी खास है, लेकिन उमरान मलिक के लिए आज का मैच अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। उमरान मलिक टी20 में तो अपना डेब्यू पहले ही कर चुके हैं, लेकिन अब उन्हें वन डे में भी डेब्यू करने का मौका मिल गया है। हालांकि आज के मैच में अर्शदीप सिंह ने भी डेब्यू किया है, लेकिन चर्चा सबसे ज्यादा उमरान मलिक की हो रही है। क्योंकि वे अपनी तेजी के लिए पूरी दुनिया में जाने और पहचाने जाते हैं। उमरान मलिक ने अपनी तेजी पहले ही मैच में दिखा भी दी, जब वे डेब्यू मैच में गेंदबाजी के लिए मैदान में उतरे। पहले ही ओवर में उन्होंने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान भी किया। 

उमरान मलिक ने पहले ही ओवर से बरपा दिया कहर 

उमरान मलिक को कप्तान शिखर धवन ने आज प्लेइंग इलेवन मौका दिया, हालांकि जब टीम इंडिया गेंदबाजी के लिए उतरी तो काफी देर बाद उनकी गेंदबाजी आई। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उमरान मलिक ने पहली ही गेंद 145.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाल दी। इसके बाद दूसरी गेंद कुछ धीमी डाली। जो 143.3 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से थी। अगली गेंद फिर उन्होंने 145 से भी ज्यादा की गति से डाली। चौथी गेंद जो उमरान मलिक ने डाली, वो तो 147.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी। ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंने कुछ धीमी डाली। लेकिन आखिरी गेंद उन्होंने 149.6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से फेंकी। यानी अपनी स्पीड में उन्होंने कोई भी कमी नहीं आने दी। 

 

उमरान मलिक को डेब्यू मैच में ही मैच पहला वन डे विकेट 
उमरान मलिक की ताकत उनकी स्पीड है। उन्होंने अपना पहला वन डे विकेट भी पहले ही मैच में चटका दिया, जब डेवोन कॉन्वे उनका पहला शिकार बने। 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर उमरान मलिक को पहला विकेट मिला। डेवोने कॉन्वे ने 42 गेंद पर केवल 24 रन बनाए और चलते बने। विकेट कीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच लपका। इस गेंद पर विकेट लेने के बाद अगली ही गेंद पर उमरान मलिक के भीतर और भी जोश आ गया और उन्होंने 153.1 की स्पीड से गेंद डाल दी। हालांकि इसके बाद वे अगली कुछ गेंद तक 150 से ज्यादा की स्पीड नहीं निकाल पाए। इसके बाद भी उमरान ने एक और विकेट लिया। उन्होंने डेरेल मिचेल को भी पवेलियन भेजा, लेकिन खास बात ये रही कि उन्होंने 137 की स्पीड से ही ये गेंद डाली थी। इससे मिचेल चकमा खा गए और आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल