1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वॉशिंगटन सुंदर ने मैच से पहले बनाया था खास प्लान, पहले दिन के बाद खुद ही कर दिया खुलासा

वॉशिंगटन सुंदर ने मैच से पहले बनाया था खास प्लान, पहले दिन के बाद खुद ही कर दिया खुलासा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 24, 2024 07:19 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 07:19 pm IST

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में मौका दिया और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैच में 7 विकेट झटके।

Washington Sundar- India TV Hindi
वाशिंगटन सुंदर Image Source : AP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हरा दिया था। भारतीय टीम की हार के कारण कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला। सुंदर ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 7 विकेट झटके। सुंदर ने इस मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की है। इस मैच के खत्म होते ही सुंदर ने अपने प्लान के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस मुकाबले में उनका पसंदीदा विकेट कौन सा रहा।

सुंदर का दमदार प्लान

वाशिंगटन सुंदर इस मुकाबले में बड़े खास प्लान के साथ आए थे। 1329 दिनों के बाद टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेल रहे सुंदर ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि वह पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे और उन्हें इस टेस्ट मैच के लिए बुलाया गया और प्लेइंग 11 में मौका दिया गया। उन्होंने टीम इंडिया के कोच और कप्तान रोहित शर्मा का भी धन्यवाद किया। उन्होंने अपने प्लान के बार में भी बात करते हुए कहा कि वह इस मुकाबले में बहुत सटीक रहना चाहते थे, चाहे वे किसी भी स्थिति में गेंदबाजी कर रहे हो  या किसी भी बल्लेबाज का सामना कर रहे हो। उन्होंने यह भी कहा कि यह भगवान की योजना थी, वास्तव में अच्छी तरह से सफल हुई। 

किस खिलाड़ी का विकेट रहा पसंदीदा

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने केवल विशेष एरिया पर प्रहार करने पर ध्यान केंद्रित किया, अपनी गति को यहां-वहां बदला। पिच को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि यह पहले दिन से घूमना शुरू कर देगा। पहले सेशन में यह घूमा लेकिन दूसरे सेशन में पिच से कुछ खास मदद नहीं मिली। वहीं तीसरे सेशन में पिच में कुछ भी नहीं बचा था। उनसे जब पूछा गया कि इस मुकाबले में किस खिलाड़ी का विकेट उनके लिए सबसे पसंदीदा रहा तो उन्होंने इसपर कहा कि उनके लिए किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है, लेकिन रचिन रवींद्र क्योंकि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। डेरिल मिशेल का विकेट भी गेम चेंजर रहा।

यह भी पढ़ें

59 साल बाद दिखा अद्भुत नजारा, पुणे में बना अनोखा कीर्तिमान, 3 खिलाड़ियों ने ही टीम को कर दिया ढेर

आईपीएल रिटेंशन से पहले बढ़ी टीमों की टेंशन, इस नियम ने फंसा दी लिस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल