1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 5 टी20 मैचों का ऐसा रहा है रिजल्ट, टीम इंडिया का पलड़ा भारी

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 5 टी20 मैचों का ऐसा रहा है रिजल्ट, टीम इंडिया का पलड़ा भारी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 14, 2025 12:23 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 12:23 pm IST

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में दुबई के मैदान पर 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें सभी की नजरें इस मैच के परिणाम पर रहने वाली हैं।

India vs Pakistan- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में ग्रुप-ए का अहम मुकाबला 14 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा देखने को मिल रही है, जिसमें पाकिस्तान के मुकाबले टीम इंडिया काफी मजबूत भी दिख रही है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत भी काफी दबंग स्टाइल में की जिसमें उन्होंने यूएई के खिलाफ मैच को एकतरफा 9 विकेट से जीत हासिल की। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें टीम इंडिया का पलड़ा साफतौर पर भारी देखने को मिला है।

भारतीय टीम ने जीते हैं पिछले 5 में से तीन मुकाबले

टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों का परिणाम देखा जाए तो उसमें टीम इंडिया तीन मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। इसमें टीम इंडिया एक मुकाबला जहां साल 2022 में हुए एशिया कप में जीता था तो वहीं पिछले 2 मैच जो टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए थे उसमें भी भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने दुबई के मैदान पर पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी। इसके बाद मेलबर्न के मैदान पर साल 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में हुए मैच में जब विराट कोहली ने 82 रनों की ऐतिहासिक नाबाद पारी खेली थी तो उसमें टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत हासिल हुई थी।

साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पिछली बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत इस फॉर्मेट में न्यूयॉर्क के मैदान पर हुई थी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 113 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी थी और उसे 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में मिली जीत

पाकिस्तानी टीम का भारत के खिलाफ पिछले 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह सिर्फ 2 मैचों को जीतने में सफल हो सके हैं। इसमें एक मैच पाकिस्तान ने साल 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में जीता था, जब उन्होंने भारतीय टीम को दुबई के मैदान पर 10 विकेट से मात दी थी। वहीं इसके बाद उन्हें दूसरी जीत साल 2022 के एशिया कप में मिली थी जब वह दुबई के मैदान पर 5 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब हुए थे।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: भारतीय टीम के खौफ में शोएब अख्तर, अपने बयान से पाकिस्तान को दी चेतावनी

IND vs PAK: युजवेंद्र चहल को पछाड़ने से सिर्फ 3 विकेट दूर हार्दिक पांड्या, हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल