IND vs PAK CWG 2022 Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। यह मुकाबला भी बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम भारत की दमदार गेंदबाजी और फील्डिंग के सामने 99 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में भारत ने 12वें ओवर में महज 2 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और भारत को दमदार जीत दिलाई। इस मुकाबले की शुरुआत बारिश के कारण देरी से हो पाई और मैच में दो ओवर भी घटा दिए गए थे। यह मैच 18-18 ओवर का हुआ था। भारत को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से हराया था तो पाकिस्तान को नई टीम बारबाडोस ने 15 रनों से मात दे दी थी। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बारबाडोस ग्रुप ए में हैं।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs PAK CWG 2022 Highlights: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, स्मृति मंधाना ने खेली अर्धशतकीय पारी
IND vs PAK CWG 2022 Highlights: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, स्मृति मंधाना ने खेली अर्धशतकीय पारी
IND vs PAK CWG 2022 Highlights: भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement