1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: कितने बजे शुरू होगा Asia Cup 2025 का फाइनल, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

IND vs PAK: कितने बजे शुरू होगा Asia Cup 2025 का फाइनल, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 27, 2025 02:54 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 02:54 pm IST

IND vs PAK Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का खिताबी मुकाबला खेला जाना हैं। फाइनल में दोनों टीमों की कोशिश खिताब पर कब्जा जमाने की होगी।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत और पाकिस्तान Image Source : PTI

IND vs PAK Live Streaming: एशिया कप 2025 के महामुकाबले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसका इंतजार पूरे एशिया ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। दोनों टीमें इस खिताबी भिड़ंत में जीत हासिल कर एशिया की बादशाह बनने उतरेंगी। टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और बिना कोई मैच हारे फाइनल तक का सफर तय किया है। वहीं, पाकिस्तान ने भी दमदार खेल दिखाकर फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में यह मुकाबला हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच से भरा रहने वाला है। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं इस मुकाबले का TV और मोबाइल पर कैसे उठा सकते हैं लुत्फ.....

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मैच?

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 8:00 बजे शाम से होगी। टॉस 7:30 बजे होगा। बता दें, इस टूर्नामेंट में तीसरी बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। पिछले 2 मैचों में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 

कहां देखें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग?

भारत में फैंस इस मैच का TV पर सीधा प्रसारण Sony Sports नेटवर्क पर देख सकते हैं। फाइनल मैच का मोबाइल और लैपटॉप पर भी लुत्फ उठाया जा सकता है। इस महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा। 

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम। 

गौरतलब है कि एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला सिर्फ दो देशों की जंग नहीं बल्कि पूरे एशियाई क्रिकेट का सबसे बड़ा टकराव है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए खिताब जीतता है या पाकिस्तान उसे रोककर इतिहास रचता है।

यह भी पढ़ें:

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, एक ही झटके में निकले सबसे आगे, अब खतरे में पड़ा मलिंगा का महारिकॉर्ड

सुपर ओवर की इस गेंद पर जमकर हंगामा! पहले बल्लेबाज आउट फिर संजू ने किया रन आउट, रिव्यू में हो गया खेल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल