1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया परेशान! कब, कहां और कैसे देखें Live Streaming

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया परेशान! कब, कहां और कैसे देखें Live Streaming

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Feb 11, 2023 11:01 am IST,  Updated : Feb 11, 2023 11:01 am IST

India vs Pakistan, Women's T20 World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

.- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान, बिस्माह मारूफ और हरमनप्रीत कौर Image Source : GETTY IMAGES

India vs Pakistan, Women's T20 World Cup 2023: भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपना अभियान शुरू करने वाली है। रिकॉर्ड जरूर भारतीय टीम के पक्ष में नजर आ रहे हैं लेकिन किस्मत टीम का साथ नहीं दे पा रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में हार फिर वर्ल्ड कप के अभ्यान मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली पराजय से टीम की परेशानी जहां बढ़ी हुई हैं। वहीं टीम को दो सूत्रधार कप्तान और उपकप्तान की फिटने से भी टीम परेशान है। हरमनप्रीत कौर कंधे में दर्द से परेशान हैं तो स्मृति मंधाना का पाकिस्तान के खिलाफ खेलना भी संदिग्ध माना जा रहा है।

ऐसे में पिछली भिड़ंत के दौरान एशिया कप 2022 में भारत को मात देने वाली पाकिस्तानी टीम के लिए एक बड़ा मौका बन सकता है। हालांकि, हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम बेहद आगे है। भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 10 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है तो तीन बार पाकिस्तानी टीम को जीत मिली है। पिछले पांच में से 4 मैच भारत जीता है तो आखिरी मुकाबला जो एशिया कप में हुआ था उसमें बिस्माह मारूफ की टीम ने जीत दर्ज की थी। अगर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें तो पाकिस्तान से कुल 6 बार टीम इंडिया भिड़ी है। उसमें से चार बार जहां पाकिस्तान को हार का स्वाद चखना पड़ा है, वहीं दो बार उसने जीत भी दर्ज की है।

आइए जानते हैं इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट से जुड़े सभी सवालों के जवाब:-

.
Image Source : GETTY IMAGESभारत बनाम पाकिस्तान, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023

कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप का यह मुकाबला रविवार 12 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6.30 से होगी और टॉस का समय होगा शाम 6 बजे।

कहां खेला जाएगा यह मैच?

यह हाईवोल्टेज मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा।

किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। तो टीवी पर लाइव मैच का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर उठा सकते हैं।

कहां देखें मैच की Live Streaming?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप के इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच के अन्य सभी अपडेट्स और लाइव स्कोरकार्ड के लिए आप https://www.indiatv.in/sports के साथ जुड़े रह सकते हैं।

दोनों टीमों के 15 सदस्यीय स्क्वॉड

पाकिस्तान: बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, ​​सदफ शमास, फातिमा सना, जवेरिया खान, मुनीबा अली, नाशरा संधू, निदा डार, ओमिमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, तुबा हसन।

टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पाण्डे।

यह भी पढ़ें:-

IND vs PAK: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएगी ये बड़ी मैच विनर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल