Wednesday, December 10, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद सिराज की गेंद पर दो टुकड़ों में बंटा स्टम्प, मुंह ताकता रह गया बल्लेबाज, देखें VIDEO

मोहम्मद सिराज की गेंद पर दो टुकड़ों में बंटा स्टम्प, मुंह ताकता रह गया बल्लेबाज, देखें VIDEO

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए।

Written By: Hitesh Jha
Published : Nov 16, 2025 12:01 pm IST, Updated : Nov 16, 2025 08:26 pm IST
Mohammed Siraj- India TV Hindi
Image Source : AP मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj Wicket Video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका को 153 रन पर ऑलआउट कर दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सिर्फ दो ओवर डाले और दो विकेट अपने नाम किए। इस मैच के दौरान सिराज ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसपर स्टंप्स के दो टुकड़े हो गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए साइमन हार्मर

कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान सिराज ने अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचाई और साइमन हार्मर को क्लीन बोल्ड करते हुए स्टंप्स के दो टुकड़े कर दिए। मोहम्मद सिराज ने तीसरे दिन के पहले सेशन में साइमन हार्मर को बोल्ड कर साउथ अफ्रीकी टीम को 9वां झटका दिया। हार्मर 20 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन पारी के 54वें ओवर में सिराज ने एक ऐसी बेहतरीन गेंद डाली जिस पर हार्मर हैरान रह गए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर हार्मर पूरी तरह से चकमा खा बैठे। पिच पर गिरने के बाद गेंद सीधे विकेट पर जा लगी और उसके दो टुकड़े हो गए। इस तरह साउथ अफ्रीका को 153 रन के स्कोर पर 9वां झटका लगा। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने केशव महाराज को एलबीडबल्यू आउट कर साउथ अफ्रीका की पारी को समाप्त कर दिया।

सिराज ने चटकाए कुल 4 विकेट

आपको बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में सिराज ने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की और वहां उन्होंने 2 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं पहली पारी की बात करें तो वहां उन्होंने 12 ओवर की गेंदबाजी में 47 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस तरह सिराज इस मैच में कुल 4 विकेट लेने में कामयाब रहे।

भारत के सामने जीत के लिए 124 रन का टारगेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रनों की जरूरत है। मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया 189 रन बनाकर आउट हुई थी और उन्हें 30 रनों की बढ़त मिली थी। हालांकि, दूसरी पारी में एक बार फिर साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी में बढ़त के आधार पर भारत को 124 रनों का टारगेट मिला।

यह भी पढ़ें

टेस्ट मैच के बीच में अस्पताल में भर्ती हुए शुभमन गिल, खेलने पर खड़ा हो गया बड़ा सवाल

IPL 2026 Auction: इस दिन सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, खरीदने के लिए सभी टीमों के बीच होगी होड़

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement