1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: कोलकाता में भारत की शर्मनाक हार, 21 साल बाद देखने को मिला ऐसा दिन

IND vs SA: कोलकाता में भारत की शर्मनाक हार, 21 साल बाद देखने को मिला ऐसा दिन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 16, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Nov 16, 2025 04:03 pm IST

IND vs SA: कोलकाता में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच तीन दिन के भीतर ही समाप्त हो गया। पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से मात दी।

IND vs SA- India TV Hindi
भारत और साउथ अफ्रीका Image Source : PTI

IND vs SA: कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में भारत को 30 रन से मात देकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मुकाबला तीसरे ही दिन खत्म हो गया। इस मैच में दोनों ही टीमों के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। भारत को जीत के लिए 124 रनों की मामूली टारगेट मिला थी, लेकिन मुश्किल पिच पर भारतीय पारी मात्र 35 ओवरों में 93 रन पर सिमट गई।

साइमन हार्मर बने प्लेयर ऑफ द मैच

कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण दूसरी पारी में मैदान पर उतर ही नहीं सके। वाशिंगटन सुंदर 31 रन बनाकर भारत के शीर्ष स्कोरर रहे। साउथ अफ्रीका स्पिनर साइमन हार्मर ने दोनों पारियों में गेंद से कमाल किया। हार्मर ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 8 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। 

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा ने दमदार 55* रन जोड़े और टीम को 153 तक पहुंचाते हुए 123 रनों की अहम बढ़त दिलाई। वहीं गेंदबाजी में ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने चार विकेट झटके और भारत की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने चार विकेट हासिल किए। इससे पहले पहली पारी में साउथ अफ्रीका 159 पर सिमटी थी, जबकि भारत ने 189 रन बनाकर 30 रनों की शुरुआती बढ़त जरूर हासिल की थी, पर इसका फायदा टीम उठा नहीं सकी।

21 साल बाद हुआ अनोखा कारनामा 

दिलचस्प बात यह है कि इस टेस्ट में कुल मिलाकर 594 रन बने। यह भारत में किसी भी ऐसे टेस्ट मैच का सबसे कम संयुक्त स्कोर है, जिसमें चारों पारियों में परिणाम निकला हो। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2004 में वानखेड़े टेस्ट के नाम था, जिसमें कुल 604 रन बने थे। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस टेस्ट मैच का नतीजा तीसरे दिन ही आ गया था। भारत ने 13 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया था।

गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट 

गौरतलब है कि 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 22 नवंबर से दूसरे टेस्ट मैच का आगाज होगा, जिसमें भारत की कोशिश जीत दर्ज करने की होगा ताकि सीरीज से 1-1 से बराबर की जा सके।

यह भी पढ़ें

यशस्वी जायसवाल को पहली बार देखना पड़ा ऐसा दिन, डक पर आउट होने से हो गया ये बड़ा नुकसान

जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता टेस्ट में किया बड़ा कारनामा, एक विकेट लेकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल