1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता टेस्ट में किया बड़ा कारनामा, एक विकेट लेकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता टेस्ट में किया बड़ा कारनामा, एक विकेट लेकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 16, 2025 01:50 pm IST,  Updated : Nov 16, 2025 01:50 pm IST

कोलकाता टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं दूसरी पारी में वह सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दोनों पारियों को मिलाकर कुल 6 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में वह 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे थे वहीं दूसरी पारी में वह 1 विकेट ही ले पाए। हालांकि इस विकेट एक विकेट के साथ ही बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह कारनामा पिछले दो साल में कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है।

जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 100 विकेट

जसप्रीत बुमराह पहले ऐसे गेंदबाज हैं जो पिछले दो साल में टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। बुमराह ने साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में 71 विकेट निकाले थे, वहीं 2025 में वह अब तक 29 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। इस तरह से उन्होंने पिछले दो साल में 100 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान बुमराह ने कुल 20 मैच खेले हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन 45 रन देकर छह विकेट रहा है।

बुमराह के बाद सिराज हैं दूसरे नंबर पर

साल 2024 के बाद से अब तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो वहां बुमराह के बाद दूसरे नंबर पर मोहम्मद सिराज का नाम है। सिराज ने अब तक 22 मैचों की 42 पारियों में 76 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड के शोएब बशीर लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। बशीर ने 19 मैचों में 68 विकेट हासिल किए हैं। भारत के रवींद्र जडेजा 21 मैचों में 67 विकेट के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं, उन्होंने 11 मैचों में 64 विकेट लिए हैं।

टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 124 रन का टारगेट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच की बात करें तो वहां टीम इंडिया 124 रन का टारगेट चेज कर रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में 159 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 189 रन बनाने में कामयाब रही थी और टीम इंडिया को 30 रनों की बढ़त मिली थी। हालांकि दूसरी पारी में एक बार फिर साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी में बढ़त के आधार पर भारत को 124 रनों का टारगेट मिला।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: शुभमन गिल को लेकर BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट, टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन

रवींद्र जडेजा ने कोलकाता टेस्ट में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने दुनिया दूसरे गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल