1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत में साउथ अफ्रीका का बेहद डरावने वाला रिकॉर्ड, इतने साल पहले जीता था टेस्ट मुकाबला

भारत में साउथ अफ्रीका का बेहद डरावने वाला रिकॉर्ड, इतने साल पहले जीता था टेस्ट मुकाबला

 Published : Nov 10, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 04:25 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया गया है।

india vs south africa- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : PTI

India vs South Africa Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में 14 नवंबर से खेला जाएगा। भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी। वहीं साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से 1-1 से बराबर की थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद थी। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा हैं।

भारत में साउथ अफ्रीका का खराब रिकॉर्ड

भारत में साउथ अफ्रीकी टीम का टेस्ट में बहुत ही खराब रिकॉर्ड है। अफ्रीका ने अभी तक भारत में कुल 19 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ पांच में ही जीत दर्ज की है, जबकि 11 मैचों में उसे करारी हार का मुंह देखना पड़ा। तीन टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। इस तरह से भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

15 साल पहले साउथ अफ्रीका ने जीता था टेस्ट मैच

साउथ अफ्रीका आखिरी बार भारत की धरती पर टेस्ट मैच 15 साल पहले साल 2010 में जीता था। तब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट नागपुर के मैदान पर खेला गया था, जिसमें अफ्रीका ने पारी और 6 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीका ने हाशिम अमला और जैक कैलिस की दमदार पारियों की बदौलत 558 रनों का स्कोर बनाया। इसके बाद भारतीय टीम पहली पारी में 233 रन और दूसरी पारी में 319 रनों पर सिमट गई। मैच में भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने शतक लगाए थे, लेकिन ये खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे।

दोनों टीमों के बीच ओवरऑल ऐसा है रिकॉर्ड

ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड देखें, तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 44 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 16 में भारत ने बाजी मारी है। वहीं 18 मुकाबलों में साउथ अफ्रीकी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है।

दोनों टीमों का टेस्ट स्क्वाड:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप। 

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडन माक्ररम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरिन।

यह भी पढ़ें:

भारत के लिए खेले 197 इंटरनेशनल मैच, अब करियर पर क्या लग गया पूर्णविराम!

वर्ल्ड कप विनर भारतीय महिला टीम को सुनील गावस्कर ने दी चेतावनी, कहा- ये बेशर्म लोग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल