Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: टीम इंडिया के लिए अफ्रीका से हार कहीं ट्रॉफी जीतने का इशारा तो नहीं, बन रहा है अद्भुत संयोग

IND vs SA: टीम इंडिया के लिए अफ्रीका से हार कहीं ट्रॉफी जीतने का इशारा तो नहीं, बन रहा है अद्भुत संयोग

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 22, 2026 11:38 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 11:38 pm IST

IND vs SA: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को मिली ये हार उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी कठिन कर सकती है।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Image Source : AFP सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अभियान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है, जिसमें उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी कठिन हो गई है, क्योंकि नेट रनरेट भी काफी अधिक खराब हो गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को 20 ओवर्स में 188 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 111 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई। टीम इंडिया को इस मैच में मिली हार के बाद एक अद्भुत संयोग भी देखने को मिल रहा है, जिसमें ट्रॉफी जीतने का इशारा दिख रहा है।

साल 2011 के वर्ल्ड कप में भी हुआ था ऐसा

टीम इंडिया ने साल 2011 में जब वनडे वर्ल्ड कप घर पर खेला था तो उसमें वह ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे थे। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में ही आई थी, जिसमें तीन विकेट से मुकाबले को गंवाया था। इस हार के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करने के साथ ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उसके बाद से भारतीय टीम ने साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप घर पर खेला था, लेकिन अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में जब भारतीय टीम ने घर पर खेलते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था और वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था, तो उस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच को टीम इंडिया ने 243 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था।

ऐसे में अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मिली हार से ऐसा संयोग बन रहा है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम कर सकती है। हालांकि ये बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है क्योंकि अभी सुपर-8 में भारतीय टीम को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेलना है और दोनों का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में शानदार देखने को मिला है।

अब जिम्बाब्वे से होगा टीम इंडिया का अगला मुकाबला

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से मुकाबला गंवाने के बाद टीम इंडिया को इस हार से जल्द बाहर निकलना होगा, जिसमें उन्हें अपना अगला मैच सुपर-8 में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ 26 फरवरी को खेलना है, जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। वहीं इसके बाद सुपर-8 में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच एक मार्च को वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलेगी।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया की हार के एक नहीं अनेक विलेन, कौन है इसका सबसे बड़ा जिम्मेदार

IND vs SA: साउथ अफ्रीका से हार पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया सामने, खराब बल्लेबाजी पर फूटा गुस्सा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement