IND vs SL 1st T20I Match Highlights: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। पल्लेकेले के मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव के 58 और ऋषभ पंत के बल्ले से निकली 49 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने इस मैच में 20 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर बनाया था। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।
वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को कुसल मेंडिस और पथुम निसांका की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की, लेकिन पहला विकेट गिरने के भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार वापसी की और श्रीलंकाई पारी को 19.2 ओवर्स में 170 रनों के स्कोर पर समेट दिया। भारत की तरफ से गेंदबाजी में रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए तो वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल भी 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। भारतीय टीम अब इस सीरीज में 1-0 से आगे है वहीं दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 28 जुलाई को खेला जाएगा।
यहां पर देखिए इस मैच का लाईव स्कोर