IND vs SL Asia Cup 2022 Highlights: भारतीय टीम को सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका से भी हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंकाई टीम ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से मिली करारी हार का बदला सुपर 4 में लेते हुए शानदार वापसी की। इसके बाद टीम ने सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में भारत को भी हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचनी के दावे को मजबूत कर दिया है। वहीं लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया लगभग टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो गई है। अब अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों अगर पाकिस्तान को हरा दें और भारत आखिरी मैच में बड़े अंतर से अफगानिस्तान को हरा दे तब कहीं कोई समीकरण बन पाएगा। लेकिन ऐसा बेहद मुश्किल लग रहा है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs SL Asia Cup 2022 HIGHLIGHTS: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया, फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया
IND vs SL Asia Cup 2022 HIGHLIGHTS: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया, फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया
IND vs SL Asia Cup 2022 Highlights: श्रीलंका ने टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ करारी हार के बाद शानदार वापसी की है। सुपर-4 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए टीम ने भारत को हराया है।
IND vs SL Asia Cup 2022 HIGHLIGHTS: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया, फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया
-
11:19 PM (IST) Sep 06, 2022
श्रीलंका ने भारत को हराया
भारतीय टीम को पाकिस्तान के बाद सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद भारतीय टीम एशिया कप 2022 से लगभग बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।
-
10:57 PM (IST) Sep 06, 2022
3 ओवर में चाहिए 33 रन!
श्रीलंका का स्कोर 17 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 141 रन हो गया है। आखिरी तीन ओवर में 33 रन बाकी हैं। भानुका राजापक्षे और श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका क्रीज पर मौजूद हैं।
-
10:42 PM (IST) Sep 06, 2022
चहल को मिला तीसरा विकेट, मेंडिस आउट
युजवेंद्र चहल ने कुसल मेंडिस को 57 के स्कोर पर आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई और अपना तीसरा विकेट लिया। श्रीलंका को अब जीत के लिए 35 गेंदों पर 64 रन चाहिए हैं।
-
10:39 PM (IST) Sep 06, 2022
अश्विन ने दिया लंका को तीसरा झटका
13 रन में श्रीलंका ने अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं। 97 पर चहल ने लगातार दो विकेट झटके और अब रविचंद्रन अश्विन ने गुनातिलका को पवेलियन भेज दिया है।
-
10:33 PM (IST) Sep 06, 2022
श्रीलंका के 100 रन पूरे
12.3 ओवर में 2 विकेट पर श्रीलंका के 100 रन पूरे हो गए हैं। पथुम निसंका के बाद दूसरे ओपनर कुसल मेंडिस ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।
-
10:29 PM (IST) Sep 06, 2022
चहल का डबल धमाल
एक ओर जहां 11 ओवर के बाद मैच भारत की पकड़ से दूर जाता दिख रहा था, वहीं 12वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर मैच को एक बार फिर रोमांचक बना दिया है। पहले निसंका और फिर चरित असालंका बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
-
10:27 PM (IST) Sep 06, 2022
चहल ने झटका पहला विकेट
श्रीलंका को 97 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। युजवेंद्र चहल ने पथुम निसंका को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। निसंका ने 37 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली।
-
10:19 PM (IST) Sep 06, 2022
श्रीलंका की आधी पारी खत्म
मैच इस वक्त पूरी तरह से श्रीलंका के हाथ में हैं। दस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर है 89/0। भारत के सभी गेंदबाज बेअसर नजर आ रहे हैं। श्रीलंका को अब 60 गेंदों में 85 रन बनाने हैं।
#TeamIndia Bowling attack could be built around #bumrah and #shami! #INDvsSL #AsiaCupT20 #justathought - Pragyan Ojha (@pragyanojha) 6 Sep 2022
-
10:10 PM (IST) Sep 06, 2022
आठ ओवर पूरे
श्रीलंका की पारी के आठ ओवर पूरे हो चुके हैं। सलामी जोड़ी इस वक्त ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है और उन्होंने भारत के किसी भी गेंदबाज को नहीं बक्शा है। श्रीलंका ने बिना विकेट खोए बनाए 74 रन
-
10:01 PM (IST) Sep 06, 2022
पॉवरप्ले खत्म
श्रीलंका की पारी के छह ओवर पूरे हो चुके हैं। शुरूआत के दो ओवरों में भारत की गेंदबाजी लय में लग रही थी पर उसके बाद तो सिर्फ बल्लेबाजों ने ही लय पकड़ी है और जमकर रन बनाए हैं। श्रीलंका का स्कोर 57/0
-
9:55 PM (IST) Sep 06, 2022
चार ओवर पूरे, श्रीलंका की सधी हुई शुरुआत
श्रीलंका की शुरआती दो ओवरों की धीमी शुरुआत ने अब तेजी पकड़ ली है। चार ओवर के बाद श्रीलंका ने 27 रन बना लिए हैं बिना किसी नुक्सान के।
-
9:45 PM (IST) Sep 06, 2022
श्रीलंका की धीमी शुरुआत
दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 9/0 है । अर्शदीप सिंह ने डाला दूसरा ओवर। भारत के दोनों गेंदबाजों की गेंद हल्की स्विंग होती नजर आ रही है। श्रीलंका ने भले ही कोई विकेट ने खोया है पर रन भी तेजी से नहीं बनाए हैं।
-
9:41 PM (IST) Sep 06, 2022
श्रीलंका की पारी शुरू
भारत द्वारा दिए गए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा श्रीलंका। पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने की पारी की शुरुआत। भारत की तरफ से भुवनेश्वर ने डाला पहला ओवर। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1/0
-
9:29 PM (IST) Sep 06, 2022
भारत की पारी खत्म
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 173 बनाए हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए 72 रन। श्रीलंका की तरफ से दिलशान मधुशंका ने 3 विकेट लिए। श्रीलंका को मैच जीतने के लिए बनाने होंगे 174 रन।
-
9:25 PM (IST) Sep 06, 2022
शून्य पर आउट भुवी
भारत की पारी आखिरी लम्हों में पटरी से उतर गई है। पिछली 9 गेंदों में भारत ने खोए हैं 3 विकेट। भारत का स्कोर 164/8
-
9:19 PM (IST) Sep 06, 2022
भारत को लगा सातवां झटका
समझ नहीं आ रहा है की भारतीय बल्लेबाज करना क्या चाह रहे हैं। अंत के ओवरों में लगातार गिर रहे हैं विकेट। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर हुए आउट। दिलशान मधुशंका का मैच में यह तीसरा विकेट। भारत का स्कोर 158/7
Koo AppWhen it starts raining wickets in Dubai! Catch #TeamIndia’s fightback, LIVE on Star Sports & Disney+Hotstar! DP World #AsiaCup2022 | #INDvSL | #BelieveInBlue
- Star Sports India (@StarSportsIndia) 6 Sep 2022
-
9:16 PM (IST) Sep 06, 2022
दीपक हुड्डा आउट
जीवनदान का दीपक हुड्डा फायदा नहीं उठा पाए और मात्र 3 रन बनाकर मधुशंका की गेंद पर हुए क्लीन बोल्ड। अब बल्लेबाजी के लिए रविचद्रं आश्विन आए हैं। भारत का स्कोर 157/6
-
9:14 PM (IST) Sep 06, 2022
आखिरी दो ओवर बाकी
भारत की पारी के 18 ओवर पूरे हो चुके हैं। ऋषभ पंत और दीपक हुड्डा इस वक्त क्रीज पर मौजूद। भारत का स्कोर 157/5
-
9:11 PM (IST) Sep 06, 2022
बाल-बाल बचे हुड्डा
एक ही ओवर में दो बाउंसर मारने की वजह से जिस बॉल पर दीपक हुड्डा आउट हुए थे उसको नो बॉल करार दिया गया है। शून्य पर दीपक को मिला जीवनदान
-
9:08 PM (IST) Sep 06, 2022
भारत को लगा बड़ा झटका
तेजी से रन बनाने के चक्कर में हार्दिक पंड्या बने दशुन शनाका का शिकार। 13 गेंदों में 17 रन बनाकर हुए आउट। श्रीलंकाई कप्तान का यह दूसरा विकेट। भारत का स्कोर 150/5
-
8:52 PM (IST) Sep 06, 2022
SKY लौटे पवेलियन
सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों पर 34 रनों की एक सधी हुई पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने भारत को 119 रन पर चौथा झटका दिया है।
-
8:41 PM (IST) Sep 06, 2022
रोहित शर्मा आउट
रोहित शर्मा 41 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। भारत को 110 रन पर तीसरा झटका लगा। 13 रन पर दो विकेट के बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े।
-
8:38 PM (IST) Sep 06, 2022
भारत के 100 रन पूरे
12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। रोहित शर्मा आज शानदार लय में दिख रहे हैं और जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं वह टी20 इंटरनेशनल में अपना 5वां शतक लगा सकते हैं।
-
8:26 PM (IST) Sep 06, 2022
रोहित ने लगाई फिफ्टी
रोहित शर्मा ने 32 गेंदों पर चौका लगाकर अपना 28वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ 10 ओवर में 2 विकेट पर भारत ने 79 रन बना लिए हैं।
Koo AppSome don’t need a caption, like a Hitman pull shot! 50 for Rohit Sharma, are you watching him? DP World #AsiaCup2022 #BelieveInBlue #INDvsSL #INDvSL #TeamIndia
- Star Sports India (@StarSportsIndia) 6 Sep 2022
-
8:14 PM (IST) Sep 06, 2022
भारत के 50 रन पूरे
भारत ने 8वें ओवर की पहली गेंद पर ही अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और उनके साथ क्रीज पर मौजूद हैं सूर्यकुमार यादव।
-
8:09 PM (IST) Sep 06, 2022
पॉवरप्ले खत्म, भारत का स्कोर 44/2
भारत का स्कोर पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
Koo App: Our heart rate throughout the Powerplay! Keep watching #INDvSL at the DP World #AsiaCup2022 on Star Sports/Star Gold/Disney+Hotstar #BelieveInBlue #TeamIndia
- Star Sports India (@StarSportsIndia) 6 Sep 2022
-
8:04 PM (IST) Sep 06, 2022
रोहित ने पकड़ी रफ्तार
4 ओवर में 22 रन की धीमी शुरुआत के बाद रोहित शर्मा ने 5वें ओवर में असिथा फर्नांडो के खिलाफ रफ्तार पकड़ी। उन्होंने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। इस ओवर में भारत ने 14 रन बटोरे। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 36 रन हो गया है।
-
8:00 PM (IST) Sep 06, 2022
4 ओवर पूरे, भारत की धीमी शुरुआत
भारत ने पॉवरप्ले के पहले चार ओवर में ही केएल राहुल और विराट कोहली के रूप में दो बड़े विकेट गंवा दिए हैं। 4 ओवर के बाद 22 रन पर ही भारत के दो विकेट गिर गए हैं।
-
7:52 PM (IST) Sep 06, 2022
कोहली डक पर क्लीन बोल्ड
भारत को बैक टू बैक दो ओवर में दो झटके लग गए हैं। केएल राहुल के बाद इन फॉर्म विराट कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दिलशान मधुशंका ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर भारत को 13 रन पर दूसरा झटका दिया।
-
7:45 PM (IST) Sep 06, 2022
केएल राहुल आउट
चौथी गेंद पर चौका लगाने के बाद केएल राहुल 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। महेश तीक्षणा ने अपने पहले ओवर में ही भारत को पहला झटका दिया।
-
7:41 PM (IST) Sep 06, 2022
राहुल ने लगाई पहली बाउंड्री
धीमी शुरुआत के बाद दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने इनसाइड आउट शॉट खेलते हुए भारत की पारी की पहली बाउंड्री लगाई और चार रन बटोरे।
-
7:37 PM (IST) Sep 06, 2022
भारत की खामोश शुरुआत
दिलशान मधुशंका ने श्रीलंका के लिए पहला ओवर फेंका और भारतीय ओपनर्स सिर्फ चार रन ही बना पाए। अभी फिलहाल भारत के लिए यह काफी खामोश शुरुआत रही है।
-
7:07 PM (IST) Sep 06, 2022
बिना किसी बदलाव के उतरी श्रीलंका
-
7:06 PM (IST) Sep 06, 2022
अश्विन की टीम में वापसी, भारत की प्लेइंग 11
-
7:03 PM (IST) Sep 06, 2022
श्रीलंका ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस हारे हैं और श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत एक बार फिर यहां पहले बल्लेबाजी करेगा।
-
6:38 PM (IST) Sep 06, 2022
आश्विन को मिल सकता है मौका
पिछले तीन मैचों में एक विकेट लेने वाले यजुवेंद्र चहल फॉर्म से बाहर चल रहे हैं। उनकी जगह आज अनुभवी रविचंद्रन आश्विन को मिल सकती है टीम में जगह।
-
6:35 PM (IST) Sep 06, 2022
अब से कुछ देर में शुरू होगा मैच
भारत के लिए यह करो या मरो मैच है। भारत अगर आज का मैच हारता है तो फाइनल तक की राह बेहद कठिन हो जाएगी। सुपर 4 के पहले मुकाबले में भारत को पाकिस्तान से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ श्रीलंका अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा।
-
2:25 PM (IST) Sep 06, 2022
श्रीलंका के दासुन शनाका बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा
श्रीलंकाई टीम की बात की जाए तो उनके कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा रन अभी तक भारत के खिलाफ जोड़े हैं। दासुन शनाका ने 18 मैचों में 273 रन बनाए हैं, जो सबसे ज्यादा हैं।
-
2:00 PM (IST) Sep 06, 2022
श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शिखर धवन के सबसे ज्यादा रन
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 इंटरनेशनल में जो भी मैच हुए हैं, उसमें सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बनाए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 375 रन ठोके हैं, लेकिन शिखर धवन को एशिया कप वाली टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया है। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने सात मैचों में ही 339 रन बनाए हैं।
-
7:22 PM (IST) Sep 05, 2022
श्रीलंका का स्क्वॉड
दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुनातिलका, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डि सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा , जेफ्रे वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पाथिराना, नुवानिंदु फर्नांडो और दिनेश चांदीमल।
-
7:22 PM (IST) Sep 05, 2022
भारतीय टीम का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन।
-
7:19 PM (IST) Sep 05, 2022
कहां और कैसे देख पाएंगे यह मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप के इस अहम मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ये मैच हिंदी अंग्रेजी के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर। इसके अलावा अन्य सभी ताजा अपडेट्स और स्कोरकार्ड के लिए आप https://www.indiatv.in/sports के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।
-
7:18 PM (IST) Sep 05, 2022
कितने बजे शुरू होगा यह मुकाबला?
एशिया कप 2022 के ग्रुप बी का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा जबकि इस मुकाबले का टॉस शाम सात बजे होगा।
-
7:17 PM (IST) Sep 05, 2022
कब और कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप के सुपर 4 राउंड का तीसरा मुकाबला 6 सितंबर को होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा। भारत ने अभी तक अपने पिछले तीनों मुकाबले इसी मैदान पर खेले हैं।