1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? बदले समय पर शुरू होगा खेल

IND vs SL गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? बदले समय पर शुरू होगा खेल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 16, 2026 08:04 am IST,  Updated : Aug 16, 2026 08:04 am IST

गॉल के स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मुकाबले के पहले दिन के खेल में बारिश के खलल की वजह से 73 ओवर्स की गेंदबाजी हो सकी, जिसके चलते अब दूसरे दिन का खेल 15 मिनट जल्दी शुरू करने का फैसला लिया गया है।

IND vs SL Galle Test Match- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका, गॉल टेस्ट मैच। Image Source : AP

भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज पहले मुकाबले के पहले दिन के खेल में बारिश के खलल की वजह से दो बार मुकाबला रोकना पड़ा था। अब सभी की नजरें दूसरे दिन के मौसम को लेकर भी टिकी हुई हैं। पहले दिन के खेल में बारिश की वजह से 73 ओवर्स का खेल ही हो सका था, जिसके चलते 17 ओवर्स कम फेंके गए और नुकसान की भरपाई करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे दिन का खेल तय समय 10 बजे की जगह पर 15 मिनट पहले यानी सुबह 9:45 पर शुरू कराने का फैसला लिया है, ताकि 90 ओवर्स की जगह पर 98 ओवर्स फेंके जा सके। वहीं सभी की नजरें दूसरे दिन के खेल में मौसम को लेकर भी टिकी हुई हैं।

दूसरे दिन पहले सेशन में बारिश की अधिक संभावना

गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में मौसम को लेकर बात की जाए तो भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 पर पहले सेशन का खेल शुरू होगा जिसमें एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार उस समय बारिश होने की संभावना 40 फीसदी के आसपास है, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार गिरावट भी देखने को मिलेगी जिसमें 11 बजे यह 34 फीसदी जबकि 12 बजे तक 29 फीसदी पर आ जाएगी। इसके बाद दूसरे सेशन के दौरान बारिश होने की संभावना लगभग 20 फीसदी पर आ जाएगी जिसके बाद पूरे दिन के खेल में यह लगभग इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में ये उम्मीद की जा सकती है कि दूसरे दिन के खेल में बारिश के चलते खलल देखने को नहीं मिलेगा।

टीम इंडिया की नजरें बड़े स्कोर पर

भारतीय टीम की तरफ से पहले दिन के खेल में 73 ओवर्स की गेंदबाजी में काफी शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने पर देवदत्त पडिक्कल 131 और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसमें टीम इंडिया के पास अब दूसरे दिन के खेल में अपने स्कोर को 500 या उससे अधिक रनों तक पहुंचाने की कोशिश करनी होगी। अभी तक टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल 32 रन और शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए हैं, जबकि केएल राहुल 77 बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, जिनके फिर से बल्लेबाजी करने की पूरी उम्मीद की जा रही है

ये भी पढ़ें

देवदत्त पडिक्कल ने किया अपने मौके का इंतजार, बैटिंग कोच ने बताया COE में उन्होंने अपने गेम पर की काफी मेहनत

ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में इस मामले में बन गए नंबर-1 विकेटकीपर बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल