1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI, 3rd T20I LIVE STREAMING: भारत-वेस्टइंडीज मैच का फिर बदला समय, कब-कहां और कैसे देखें तीसरा मैच लाइव

IND vs WI, 3rd T20I LIVE STREAMING: भारत-वेस्टइंडीज मैच का फिर बदला समय, कब-कहां और कैसे देखें तीसरा मैच लाइव

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Aug 02, 2022 10:41 am IST,  Updated : Aug 02, 2022 10:41 am IST

IND vs WI, 3rd T20I LIVE STREAMING: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही है पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी है।

IND vs WI, 3rd T20I LIVE STREAMING, india vs west indies- India TV Hindi
IND vs WI, 3rd T20I LIVE STREAMING

Highlights

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 आज
  • भारत ने पहला और वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच जीता
  • पांच मैचों की खेल जा रही है सीरीज

IND vs WI, 3rd T20I LIVE STREAMING: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। वेस्टइंडीज ने सोमवार को खेले गए दूसरे मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की। जबकि पहला मैच भारत के नाम रहा था। अब दोनों टीमें आज होने वाले तीसरे मैच में जीत हासिल कर मजबूत बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगी। ऐसे में दूसरे मैच की ही तरह एक बार फिर से यहां एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी अहम जानकारी...  

कब खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच आज यानी दो अगस्त (मंगलवार) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह अहम मुकाबला?

दोनो टीमों के बीच यह मुकाबला भी सैंट किट्स के बसेतेरे में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा तीसरा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाला तीसरा टी20 मैच भी बदले हुए समय के साथ शुरू होगा। यानी इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार रात 9 बजे होगा जबकि पहली गेंद रात 9:30 बजे डाली जाएगी।

IND vs WI, 3rd T20I Timing: भारत-वेस्टइंडीज मैच का समय बदला, जानें आज कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी20 मुकाबला

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। 

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में फैन कोड डॉट कॉम पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ सकते हैं।

टीम इस प्रकार हैं: 

वेस्टइंडीज

निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप कप्तान), शमरह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मायर्स, ओबेड मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर

भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, , भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल