1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: भारत की जीत के बावजूद डबल मुश्किल में फंस सकते हैं कप्तान शिखर धवन! पूरी टीम पर लग चुका है जुर्माना

IND vs WI: भारत की जीत के बावजूद डबल मुश्किल में फंस सकते हैं कप्तान शिखर धवन! पूरी टीम पर लग चुका है जुर्माना

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 25, 2022 09:03 am IST,  Updated : Jul 25, 2022 11:56 am IST

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : GETTYIMAGES

Highlights

  • भारत ने 3 रनों से जीता था पहला वनडे मैच
  • पहले वनडे में स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई थी टीम इंडिया
  • दूसरे वनडे 2 विकेट से जीत भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जरूर अपने नाम कर ली लेकिन दूसरे मुकाबले में जीत के बावजूद कप्तान शिखर धवन सहित पूरी टीम मुश्किल में फंस गई। दरअसल भारतीय टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया और इसके लिए पूरी टीम पर जुर्माना भी ठोक दिया गया। इतना ही नहीं यह बात पहले मैच की है और दूसरे मैच में टीम इंडिया ने इससे भी ज्यादा वक्त लिया जिसका परिणाम अच्छा नहीं हो सकता है। फिलहला पहले मैच के लिए टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने दोषी पाया। उनके मुताबिक टीम इंडिया ने शिखर धवन की अगुआई में निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका जिसके बाद उन्होंने यह जुर्माना लगाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से जुड़े नियम 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’’ 

वहीं कप्तान धवन ने इस अपराध को और प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायरों जोएल विल्सन और लेस्ली रीफर, तीसरे अंपायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और चौथे अंपायर नाइजेल डुगुइड ने टीम के ऊपर ये आरोप लगाए थे। गौरतलब है कि भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को तीन रनों से हराया। इसके बाद दूसरे वनडे में भी टीम ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

दूसरे मैच में पहले से ज्यादा समय लिया!

आपको बता दें कि यह मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होते हैं। पहले वनडे में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में गेंदबाजी की थी। दूसरी पारी की शुरुआत भारत के समय के मुताबिक रात 11.20 मिनट से हुई थी और इसका अंत हुआ था रात 3 बज कर 16 मिनट पर। यानी 3 घंटे 56 मिनट का समय टीम को 50 ओवर पूरे करने में लगा। वहीं दूसरे मुकाबले में भारत पहले गेंदबाजी कर रहा था और शाम 7 बजे मैच शुरू होने के बाद टीम 10.57 यानी करीब 3 घंटे 57 मिनट बाद ओवर पूरे कर पाई। ऐसे में आखिरी वनडे से पहले शिखर धवन मुश्किल में फंस सकते हैं।

भारत ने रोमांचक मुकाबले में विंडीज को हराया, बल्लेबाजों ने शुरू से अंत तक बरसाए रन, हासिल की 2-0 की अजेय बढ़त

क्या है ICC का नियम?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों के मुताबिक वनडे और टी-20 में एक घंटे के भीतर 14.11 ओवर तो टेस्ट में 14.28 ओवर के रेट से गेंदबाजी करनी होती है। एकदिवसीय मुकाबलों में बॉलिंग साइड को 50 ओवर फेंकने के लिए तकरीबन साढ़े तीन घंटे दिए जाते हैं। वहीं टी-20 में गेंदबाजी करने वाली टीम को एक घंटे और 25 मिनट में 20 ओवर करने होते हैं। अगर सजा की बात करें तो पहली गलती पर टीम के सभी खिलाड़ियों पर मैच का 20 प्रतिशत फाइन लगता है। वहीं दूसरी बार ऐसा करने पर 40 प्रतिशत यह जुर्माना हो जाता है। तीसरी बार ऐसा होने पर कप्तान को एक मैच के लिए प्रतिबंधित किया जाता है और 50 प्रतिशत जुर्माना भी भरना होता है।

Koo App

This is a victory of self belief! Boys are now graduating. Well done #TeamIndia on winning the series. #WIvIND #FanCode #Cricketonkoo - Pragyan Ojha (@pragyanojha) 25 July 2022

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल