1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: हार्दिक पांड्या ने बुमराह और अश्विन को एक साथ छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में किया कमाल

IND vs WI: हार्दिक पांड्या ने बुमराह और अश्विन को एक साथ छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में किया कमाल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 06, 2023 11:03 pm IST,  Updated : Aug 06, 2023 11:03 pm IST

हार्दिक पांड्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह को भी पछाड़ दिया है।

Hardik Pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 153 रनों का लक्ष्य दिया। मैच की दूसरी पारी के दौरान कप्तान पांड्या ने एक बड़ा कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन को एक साथ पछाड़ दिया है।

हार्दिक ने किया कमाल

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हुए दूसरी पारी का पहला ओवर डालने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने अपने पहले ही ओवर में कमाल करते हुए दो विकेट झटक दिए। इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन को एक मामले में पछाड़ दिया है। हार्दिक इस मुकाबले में गेद से काफी खतरनाक नजर आए।

हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ओवर में ब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स का विकेट लिया। हार्दिक पांड्या इस ओवर में जसप्रीत बुमराह को पछाड़ते हुए भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे ओवर में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल का विकेट झटका। इस विकेट के साथ वह आर अश्विन के भी आगे निकल गए। हार्दिक के नाम टी20 इंटरनेशनल में अब 73 विकेट हो गए हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल ने अपने नाम किए हैं। उन्होंने 76 मुकाबलों में 93 विकेट चटकाए हैं। 90 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं। 

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

  1. युजवेंद्र चहल- 93 विकेट
  2. भुवनेश्वर कुमार- 90 विकेट
  3. हार्दिक पांड्या- 73 विकेट
  4. रविचंद्रन अश्विन- 72 विकेट
  5. जसप्रीत बुमराह- 70 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल