1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान गिल देंगे इन प्लेयर्स को जगह?

IND vs WI: पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान गिल देंगे इन प्लेयर्स को जगह?

 Published : Oct 01, 2025 08:08 am IST,  Updated : Oct 01, 2025 08:08 am IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

टी20 एशिया कप 2025 जीतने के बाद भारतीय प्लेयर्स स्वदेश लौट आए हैं। अब शुभमन गिल की अगुवाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा और अनुभवी दोनों प्लेयर्स शामिल हैं। आइए जानते हैं, पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

इन प्लेयर्स को मिल सकता है ओपनिंग का मौका

भारत के लिए इंग्लैंड दौरे पर ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने संभाली थी और इन दोनों प्लेयर्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यही दोनों प्लेयर्स ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। राहुल के पास लंबा अनुभव है और वह अभी तक 3789 रन बना चुके हैं। दूसरी तरफ जायसवाल अच्छी लय में हैं। उन्होंने विंडीज के खिलाफ ही टेस्ट में डेब्यू किया था और टीम के खिलाफ रन बनाने के लिए बेताब होंगे। इंग्लैंड दौरे पर तीसरे नंबर पर भारत ने साई सुदर्शन और करुण नायर को आजमाया था। लेकिन नायर प्रभावित करने में सफल नहीं रहे थे। ऐसे में सुदर्शन को ही तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है।

ध्रुव जुरेल को मिल सकती है विकेटकीपर की जिम्मेदारी

चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल का उतरना लगभग तय लग रहा है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर रनों की बरसात की थी और कुल 754 रन बनाए थे। दमदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था। पांचवें नंबर पर देवदत्त पड्डीक्कल को उतारा जा सकता है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल को दी जा सकती है। जबकि दूसरे विकेटकीपर नारायरण जगदीशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है।

ऑलराउंडर्स पर जताया जा सकता है भरोसा

ऑलराउंडर्स के तौर पर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। इन तीनों ही प्लेयर्स धाकड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं। भारतीय पिचें हमेशा से ही स्पिनर्स की मददगार रही हैं। ऐसे में ये तीनों ही खिलाड़ी भारत के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आ सकते हैं और उनका साथ देने के लिए टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है।

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डीक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें:

सबसे बड़े बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में शामिल हुए अश्विन, इस तारीख को लगेगी बोली

1 साल में दूसरी बार चेहरे पर गंभीर चोट लगना पड़ गया भारी, पूरी सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल