1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI, 2nd Test Day 5: टीम इंडिया ने जीता दिल्ली टेस्ट, वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा हुआ साफ

IND vs WI, 2nd Test Day 5: टीम इंडिया ने जीता दिल्ली टेस्ट, वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा हुआ साफ

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Updated : Oct 14, 2025 01:32 pm IST

IND vs WI, 2nd Test Day 5: भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराते हुए 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है।

IND vs WI- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज Image Source : PTI

IND vs WI, 2nd Test Day 5: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट का नतीजा 5वें दिन जाकर निकला। इस मैच में भी भारतीय टीम ने बाजी मारी और इस तरह वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ हो गया। वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केएल राहुल अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे। 

 

Latest Cricket News

IND vs WI, 2nd Test Day 5 Live Score

Auto Refresh
Refresh
  • 10:32 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    भारत ने जीती टेस्ट सीरीज

    भारत ने 7 विकेट से दिल्ली टेस्ट जीतकर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी से हार का सामना करना पड़ा था।

  • 10:24 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    केएल ने जड़ा अर्धशतक

    केएल राहुल ने 102 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की पारी खेली है केएल ने। यहां से टीम इंडिया जीत से सिर्फ 11 रन दूर रह गई है। 

  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    गिल लौटे पवेलियन

    भारतीय कप्तान शुभमन गिल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। खराब शॉट खेलते हुए गिल ने ग्रीव्स को कैच थमा दिया है। इस तरह भारत को तीसरा बड़ा झटका लग गया है। 

  • 10:09 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    भारत को लगा दूसरा झटका

    केएल राहुल और साई सुदर्शन लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरे। दिन के खेल के आगाज के कुछ देर बाद ही साई सुदर्शन पवेलियन लौट गए। सुदर्शन बने कप्तान रोस्टन चेज का शिकार। इस तरह भारत को लगा दूसरा झटका। सुदर्शन ने 39 रनों की पारी खेली।

  • 10:07 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    5वें दिन के खेल का आगाज

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज 5वां दिन है। टीम इंडिया को जीत के लिए 58 रनों की दरकार है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 390 रन बनाते हुए भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य दिया था। चौथे दिन टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 63 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल