1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप 2022 के बाद इस खिलाड़ी को टीम से कर दिया था ड्रॉप, अब हार्दिक की कप्तानी में मिला मौका

एशिया कप 2022 के बाद इस खिलाड़ी को टीम से कर दिया था ड्रॉप, अब हार्दिक की कप्तानी में मिला मौका

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 06, 2023 08:24 pm IST,  Updated : Aug 06, 2023 08:24 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया है, जिसे एशिया कप 2022 के बाद ड्रॉप कर दिया गया था।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान मैच Image Source : GETTY

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया 0-1 से पीछे चल रही है। दोनों टीमों के बीच आज दूसरा टी20 खेला जा रहा है। जहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया है। आपको बता दें कि ये बदलाव इंजरी कारण किया गया है। जिसके कारण एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में मौका मिला है जिसे पिछले साल खेले गए एशिया कप के बाद ही टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था।

हार्दिक की कप्तानी में इस खिलाड़ी को मिला मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले को टीम इंडिया किसी भी कीमत पर जीतना चाहेगी। इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इसी बीच हार्दिक पांड्या ने लंबे समय में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे रवि बिश्नोई को आज खेलने का मौका दे दिया है। आपको बता दे कि उन्हें कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग 11 में मौका मिला है। कुलदीप यादव इंजरी के कारण बाहर हुए हैं।

कुलदीप यादव को हुई इंजरी

कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे आज के मुकाबले में टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा है। नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान कुलदीप यादव चोटिल हो गए हैं। बीसीसीआई ने खुद इस बात की जानकारी दी है। कुलदीप की इंजरी कुछ खास गंभीर नहीं है, लेकिन आने वाले अहम मैचों को देखते हुए उन्हें रेस्ट पर रखने का फैसला लिया गया है। कुलदीप अपनी इंजरी से काफी जल्द ही वापसी कर लेंगे। फैंस भी यही चाह रहे होंगे कि कुलदीप जल्द से जल्द फिट हो जाए और मैदान पर जल्द नजर आए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल