1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेगा ये खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या देंगे मौका!

टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेगा ये खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या देंगे मौका!

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jun 28, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Jun 28, 2023 04:39 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के दौरान एक खिलाड़ी की किस्मत चमक सकती है। ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकता है।

Indian Cricket Team, IND vs WI- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए शुक्रवार को टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया था। लेकिन अभी तक टी20 टीम को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। हालांकि इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि टी20 सीरीज के लिए हार्दिक की कप्तानी में ही टीम खेलेगी। पिछली कुछ टी20 सीरीज से हार्दिक पांड्या ही टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में इस सीरीज में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। उन्हीं खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी ऐसा है जिसकी किस्मत हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खुल सकती है।

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचो की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के दौरान एक खिलाड़ी ऐसा जिसे डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि साई सुदर्शन है। साई सुदर्शन इस साल टी20 क्रिकेट में गजब के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में भी कमाल की बल्लेबाजी की थी। साथ ही उन्होंने अपने इस लय को बनाए रखा है। साई सुदर्शन इस वक्त तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। उन्होंने लाइका कोवई किंग्स के लिए खेलते हुए 6 मैचों अब तक 74.20 की औसत से 371 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़ा है। साई सुदर्शन का ये फॉर्म ये संकेत है कि वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। 

TNPL में प्रदर्शन

  • 86(45) TNPL के पहले मैच में
  • 90(52) TNPL के दूसरे मैच में
  • 64*(43) TNPL के तीसरे मैच में
  • 83(41) TNPL के पांचवें मैच में

आईपीएल फाइनल में खेली थी यादगार पारी

हाल ही में खेले गए आईपीएल में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराया था। लेकिन गुजरात की ओर से खेलते हुए साई सुदर्शन ने इस मैच में एक यादगार पारी खेली थी। फाइनल मैच में उन्होंने 96 रन बनाए थे। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए थे। लेकिन उन्होंने जो काम किया था वह किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ा बात है। सुदर्शन अगर ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो वह जल्द ही टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड का हिस्सा बन सकते हैं। सुदर्शन आईपीएल में हार्दिक पांड्या की टीम के लिए खेलते हैं। वहीं हार्दिक इस वक्त भारत की टी20 टीम की भी कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे वह आसानी से टीम इंडिया में अपनी जगह बना सकते हैं। क्योंकि हार्दिक ने करीब से उनके गेम को देखा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।