1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM: विपक्षी टीमों के लिए सूर्या बने ग्रहण, मेलबर्न की इनिंग भूल पाना मुश्किल

IND vs ZIM: विपक्षी टीमों के लिए सूर्या बने ग्रहण, मेलबर्न की इनिंग भूल पाना मुश्किल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 06, 2022 09:58 pm IST,  Updated : Nov 06, 2022 09:58 pm IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव ने ऐसी पारी खेली जिसे देख मैदान में हर कोई हैरान रह गया।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : INDIA TV, GETTY IMAGES

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 स्टेज के अंतिम मैच में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने 71 रनों से जीत हासिल की। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में भी अपना कमाल दिखाया। सूर्या ने सिर्फ 25 गेंदों पर 61 रन बनाए। उनकी इस तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी बल्लेबाजी देख मैदान में हर कोई हैरान था। टीम इंडिया के मुख्या कोच राहुल द्रविड़ भी उनकी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हैं। 

क्या बोले राहुल द्रविड़ 

राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि सूर्यकुमार यादव जब क्रीज पर होते हैं तो उनकी बल्लेबाजी को देखने में अलग ही आनंद मिलता है। द्रविड़ ने भारत की जीत के बाद कहा कि,‘‘मेरा मानना है कि सूर्या ने हमारे लिए असाधारण प्रदर्शन किया है। उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने में आनंद आता है। जब वह इस तरह की फॉर्म में होता है तो उन्हें देखने में खुशी मिलती है। हर बार लगता है कि वह मनोरंजन करने के लिए उतरे हैं और इसमें कोई संदेह नहीं।’’ 

मुख्य कोच ने उनकी शानदार पारी के बारे में आगे कहा कि,‘‘हां, यह अविश्वसनीय है। इसलिए वह अभी विश्व में टी20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं।’’ सूर्यकुमार ने टूर्नामेंट में अभी तक 225 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 193.97 का है। द्रविड़ ने कहा,‘‘ उसका स्ट्राइक रेट अभी जहां है उसको बरकरार रखना आसान नहीं है। इसलिए वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं वह शानदार है। अपनी प्रक्रिया को लेकर उनकी रणनीति स्पष्ट है।’’ उन्होंने कहा,‘‘उन्होंने कड़ी मेहनत की है। सूर्या की विशेषता यह है कि वह कड़ा अभ्यास करते हैं। अपने खेल और फिटनेस पर ध्यान देते हैं। उन्होंने पिछले दो सालों में मैदान के अंदर और बाहर जो कड़ी मेहनत की है उसका फल उन्हें अब मिल रहा है।’’ 

अश्विन ने बांधे तारीफों के पुल

सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी सूर्यकुमार की जमकर तारीफ की। अश्विन ने कहा,‘‘ सूर्या जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं वह अद्भुत है। वह अभी अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर के शुरुआती सालों में है और खुद को अभिव्यक्त कर रहे हैं। वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह टीम में अन्य बल्लेबाजों के लिए भी पूरक का काम कर रहा है।’’ भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा धीमी गति के गेंदबाजों पर शॉट मारना पसंद करते हैं। यही वह समय होता है जब सूर्यकुमार नजर में आते हैं। अश्विन ने कहा, ‘‘हमारी टीम में हर कोई धीमी गति के गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेल रहा है। इसका कारण स्वीप और रिवर्स स्वीप हैं क्योंकि आप स्पिनरों पर केवल अन्य मैदानी शॉट ही नहीं मार सकते हैं। यदि आपके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो स्वीप और रिवर्स स्वीप कर सकते हों तो इससे टीम को फायदा मिलता है।’’ अश्विन से तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरावा पर लगाए गए सूर्या के स्लॉग स्वीप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘क्या वर्णन करूं। स्वीप शॉट है। आप उम्मीद नहीं करोगे तेज गेंदबाज को कोई इस तरह से स्वीप मारेगा लेकिन सूर्या इसी तरह से खेलते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल