भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अभियान की शुरुआत उस तरह से देखने को नहीं मिली जिसकी सभी ने उम्मीद की थी। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए 22 फरवरी के मुकाबले में 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जहां अपने अगले दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी, तो वहीं साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच पर भी नजरें रखने होंगी जिससे उनके सेमीफाइनल में पहुंचने का भविष्य काफी कुछ निर्भर करने वाला है। टीम इंडिया को सुपर-8 में अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जहां कि पिच इस बार अपने स्वभाव से बिल्कुल ही विपरीत बर्ताव करते हुए देखने को मिली है, जिसपर रन बनाना काफी आसान काम दिखा है।
भारत और जिम्बाब्वे की टीम के बीच में सुपर-8 का यह अहम मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेकर बात की जाए तो पहले यहां पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा काफी देखने को मिलता था, लेकिन आईपीएल 2025 सीजन के बाद इस मैदान की आउटफील्ड से लेकर पिच सभी को बेहतर करने के लिए काफी काम किया गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक यहां पर कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें साफतौर पर बल्लेबाजों का दबदबा दिखा हैं, जहां पर स्पिन और तेज गेंदबाजों के लिए विकेट निकालना आसान काम नहीं रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर को देखा जाए तो वह 180 से 200 रनों के बीच का देखने को मिला है। ऐसे में इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 200 से अधिक का स्कोर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं इस मुकाबले के दौरान मौसम जहां पूरी तरह से साफ रहेगा तो वहीं तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
टीम इंडिया ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह जहां 2 को जीतने में कामयाब रहे हैं, तो वहीं एक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने यहां पर अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2025 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 165 रनों के स्कोर का टारगेट मिला था और इसका पीछा करते हुए उन्होंने चार गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था। इस मैच में तिलक वर्मा ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें
क्या द हंड्रेड से बाहर होंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? ECB का आया बड़ा बयान
VIDEO: पाकिस्तान की हार से बौखलाए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर, लाइव TV शो में भिड़े हफीज और सकलैन
संपादक की पसंद