1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs SL-W: श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I मैच में कैसी होगी भारत की Playing 11, क्या इन्हें मिलेगा मौका?

IND-W vs SL-W: श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I मैच में कैसी होगी भारत की Playing 11, क्या इन्हें मिलेगा मौका?

 Published : Dec 21, 2025 09:48 am IST,  Updated : Dec 21, 2025 09:55 am IST

भारतीय महिला टीम और श्रीलंकाई टीम के बीच पहला टी20 मैच आज 21 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स मौजूद हैं, जो टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं।

india women vs sri lanka women- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर और चमारी अट्टापट्टू Image Source : PTI

भारतीय महिला टीम और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच पहला टी20 मैच 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। वहीं श्रीलंकाई टीम के कप्तान चमारी अट्टापट्टू हैं। भारतीय टीम ने अभी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता था और उसके हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा कर सकती हैं ओपनिंग

भारतीय महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ओपनिंग करने उतर सकती हैं। दोनों ही प्लेयर्स अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। शेफाली ने अभी तक 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 2221 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं। वहीं मंधाना ने T20I क्रिकेट में कुल 3982 रन बनाए हैं। उनके नाम पर एक शतक और 31 अर्धशतक शामिल रहे हैं। तीसरे नंबर पर जेमिमा रोड्रिगेज को उतारा जा सकता है।

ऋचा घोष को मिल सकती है विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर उतर सकती हैं। वह एक बार क्रीज पर टिक गईं, तो उनके बल्ले से बड़ी पारी आना तय होती है। उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए  3654 रन बनाए हैं। ऋचा घोष को पांचवें नंबर पर मौका मिल सकता है और विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अमनोज कौर को भी मौका दिया जा सकता है।

दीप्ति शर्मा हो सकती हैं अहम फैक्टर

दीप्ति शर्मा अपनी दमदार बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी करने के लिए फेमस हैं और उन्होंने पहले भी अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है। उन्हें भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। स्नेह राणा, रेणुका रेड्डी और एन श्री चरणी को भी जगह मिल सकती है। क्रांती गौड़ और अरुंधति रेड्डी दोनों में से एक को चांस मिल सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत की Playing 11:

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका रेड्डी, एन श्री चरणी, क्रांती गौड़/अरुंधति रेड्डी।

यह भी पढ़ें:

एशेज के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी ने तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन छोड़ा मैदान

4 साल बाद इस खिलाड़ी को मिलेगा T20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका, पहले पाकिस्तान के खिलाफ बना था 'विलेन'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल