1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका में ट्राई सीरीज में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, ये रही शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

श्रीलंका में ट्राई सीरीज में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, ये रही शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 07, 2026 10:35 am IST,  Updated : Jun 07, 2026 10:37 am IST

15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी अब श्रीलंका में देखने को मिलेगी। ट्राई सीरीज में वैभव इंडिया-ए की ओर से खेलते नजर आएंगे।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

IPL 2026 में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर कमाल करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस बार वह विदेशी धरती पर बल्ले का दम दिखाते नजर आएंगे। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी इंडिया-ए टीम का हिस्सा हैं और श्रीलंका में ट्राई सीरीज में शिरकत करते नजर आएंगे। भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि इस ट्राई सीरीज का लाइव टेलीकास्ट होगा। इस ट्राई सीरीज में इंडिया-ए के अलावा मेजबान श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टीम भी शामिल है। 

ये सीरीज डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें तीनों टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी। इंडिया ए टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में होगी। अफगानिस्तान ए टीम की कप्तानी इमरान मीर करेंगे, जबकि श्रीलंका ए की कमान सहान अराचिगे के हाथों में है। मेजबान टीम में निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो और सदीरा समरविक्रमा जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम में कई युवा IPL स्टार शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। वैभव ने हाल ही में IPL 2026 में रनों का अंबार लगाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। 

कब और कहां देखें लाइव मैच?

श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव  (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। 

सभी टीमों का स्क्वाड

इंडिया ए स्क्वाड:  तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

अफगानिस्तान ए स्क्वाड: इमरान मीर (कप्तान), नूर रहमान (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, इजाज अहमदजई, बहीर शाह महबूब, फैसल खान शिनोजादा, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान पकतीन, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम और अब्दुल्ला अहमदजई।

श्रीलंका ए स्क्वाड: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन।

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल

  • 9 जून: श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
  • 11 जून: अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
  • 13 जून: श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
  • 15 जून: श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
  • 17 जून: अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
  • 19 जून: श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
  • 21 जून: फाइनल- रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद शमी ने ऐतिहासिक ईडन गार्डन में गेंद से बरपाया कहर, हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी

'उसने कभी हार नहीं मानी', सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने पर बोले रोहित शर्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल