1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और शार्दुल ठाकुर एक्शन में आएंगे नजर, भारत में फ्री में कैसे देखें Live

यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और शार्दुल ठाकुर एक्शन में आएंगे नजर, भारत में फ्री में कैसे देखें Live

 Published : May 30, 2025 04:12 pm IST,  Updated : May 30, 2025 05:46 pm IST

यशस्वी जायसवाल और करुण नायर जैसे प्लेयर्स इंडिया-ए की स्क्वाड में शामिल हैं और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलेंगे।

करुण नायर और यशस्वी जायसवाल- India TV Hindi
करुण नायर और यशस्वी जायसवाल Image Source : GETTY

India-A vs England Lions: आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। लेकिन इससे पहले ही युवा प्लेयर्स से सजी भारत-ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मुकाबले खेलेगी। जहां भारतीय युवा प्लेयर्स इंग्लैंड की परिस्थितियों में भली-भांति ढलना चाहेंगे। आइए जानते हैं, इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में आप कहां देख सकेंगे?

इस बेवसाइट पर देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

इंडिया-ए बनाम इंग्लैंड लायंस के बीच 30 मई से होने वाले मैच का लाइव इंग्लैंड क्रिकेट की बेवसाइट ecb.co.uk और लाइव स्ट्रीमिंग इंग्लैंड क्रिकेट ऐप और सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। इसके लिए भारतीय क्रिकेट फैंस को बस लोग-इन करना होगा। इसके बाद आराम से इन मैचों का फ्री में आन्नद ले पाएंगे।

पहला मुकाबला 30 मई से होगा शुरू

इंडिया-ए बनाम इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच 30 मई से 2 जून तक खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 6 जून से 9 जून से खेला जाएगा।

अभिमन्यु ईश्वरन हैं टीम के कप्तान

इंडिया-ए की टीम की कमान अभिमन्यु ईश्वरन को मिली है। टीम में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को भी मौका दिया है। नायर ने पिछले कुछ समय से रनों के पहाड़ खड़े किए हैं। यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और शार्दुल ठाकुर को भी इंडिया-ए की स्क्वाड में शामिल किया गया है।

दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस का स्क्वाड:

भारत-ए की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, नितीश कुमार रेड्डी, खलील अहमद, मुकेश कुमार, हर्षित राणा, आकाश दीप, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, सरफराज खान

इंग्लैंड लायंस की टीम: टॉम हैन्स, बेन मैकिनी, एमिलियो गे, जेम्स रेव (विकेटकीपर/कप्तान), जॉर्डन कॉक्स, अजीत डेल, डैन मूसली, रेहान अहमद, जोश हल, एडी जैक, फरहान अहमद, रॉकी फ्लिंटॉफ, जमान अख्तर, हेनरी क्रोकोम्बे, मैक्स होल्डन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल