1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय ए टीम ने श्रीलंका को फाइनल मैच में दी 66 रनों से मात, वैभव ने बल्ले से तो यश-विपराज ने गेंद से दिखाया कमाल

भारतीय ए टीम ने श्रीलंका को फाइनल मैच में दी 66 रनों से मात, वैभव ने बल्ले से तो यश-विपराज ने गेंद से दिखाया कमाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 21, 2026 06:17 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 06:35 pm IST

IND A vs SL A: तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय ए टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला के मैदान पर खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में 66 रनों से जीत हासिल करने के साथ खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

India A Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय ए क्रिकेट टीम। Image Source : PTI

दांबुला के स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की ए टीम के बीच में 21 जून को वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें तिलक वर्मा की कप्तानी में बल्ले और गेंद दोनों से टीम इंडिया का दबदबा मैच में देखने को मिला। भारतीय-ए टीम ने इस फाइनल मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 377 रनों का स्कोर बनाया था। इस टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका-ए टीम 47.1 ओवर्स में 311 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से फाइनल मुकाबले में गेंद से यश ठाकुर और विपराज निगम का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 3-3 विकेट हासिल किए।

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने टीम इंडिया की जीत को किया तय

श्रीलंका ए टीम के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जब भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो सभी की नजरें सबसे ज्यादा वैभव सूर्यवंशी को लेकर टिकी हुई थी और उन्होंने ऐसी धमाकेदार पारी खेली जिसने टीम इंडिया की जीत को फाइनल मुकाबले में तय कर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में सिर्फ 29 गेंदों में 94 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ श्रीलंकाई गेंदबाजों को पूरी तरह से दबाव में ला दिया। वैभव के अलावा इस मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा ने 67 रनों की पारी खेली तो वहीं प्रियांश आर्या और अनुकूल रॉय के बल्ले से 39-39 रनों की पारी देखने को मिली। भारतीय ए टीम इसके दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 377 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही जिससे उनकी जीत मुकाबले में लगभग तय हो चुकी थी।

यश ठाकुर ने दिए शुरुआती झटके, विपराज-अनुकूल ने निचलेक्रम को समेटा

378 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई ए टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने 33 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें यश ठाकुर ने इन दोनों को पवेलियन भेजने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों में रन गति को बरकरार रखने का दबाव साफतौर पर दिखा जिसके चलते वह उनके विकेट लगातार अंतराल में गिरते हुए देखने को मिले। श्रीलंका की तरफ वनुजा सहान ने जहां 62 रनों की पारी खेली तो वहीं सदीरा समराविक्रमा ने 52 रन बनाए लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। भारतीय-ए टीम की तरफ से गेंदबाजी में यश ठाकुर और विपराज निगम ने 3-3 विकेट हासिल किए तो वहीं अनुकूल रॉय ने 2 विकेट अपने नाम किए। अब इस दौरे पर भारतीय-ए टीम को 25 जून से श्रीलंका-ए टीम के खिलाफ दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल संभालते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें

VIDEO: पहले की लड़ाई, फिर दिखाई खेल भावना, वैभव सूर्यवंशी के लिए श्रीलंकाई प्लेयर्स का दिल छू लेने वाला जेस्चर

पिछली IND vs ENG ODI सीरीज से इतनी बदल गई टीम इंडिया, 6 धुरंधर हो गए बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल