1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs SL A: भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले ने पार की रोमांच की हदें, टाई के बाद सुपर ओवर में हारी भारतीय टीम

IND A vs SL A: भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले ने पार की रोमांच की हदें, टाई के बाद सुपर ओवर में हारी भारतीय टीम

 Published : Jun 15, 2026 06:57 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 06:57 pm IST

भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच ट्राई सीरीज में खेला गया मुकाबला सुपर ओवर में भारतीय टीम हार गई। 50 ओवर का मुकाबला टाई हो गया था, इसके बाद सुपर ओवर हुआ, लेकिन इसमें भी वैभव सूर्यवंशी कुछ नहीं कर पाए।

Vaibhav Sooryavanshi and Prabhsimran Singh- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह Image Source : PTI

भारत और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का मुकाबला जबरदस्त रोमांच से भरपूर रहा। पहले तो 50 ओवर का मैच टाई हो गया। ऐसा लगा कि मैच अब सुपर ओवर में नहीं जाएगा, क्योंकि रोशनी काफी कम हो चुकी थी। लेकिन आखिर में अंपायर सुपर ओवर के लिए तैयार हुए। सुपर ओवर में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच में इतना रोमांच था कि सभी लोग सांसें रोककर इसे देख रहे थे। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम हार चुकी है। 

भारत और श्रीलंका के बीच 50 ओवर का मैच बराबर स्कोर पर हुआ खत्म

ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में सोमवार को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने सामने आईं। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। उसने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 265 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जब श्रीलंका की टीम मैदान पर उतरी तो उसने 49.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 265 रन बना दिए। यानी मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर की बारी आई, हालांकि रोशनी कम थी, इसलिए अंपायर इसके लिए तैयार नहीं हुए। 

कप्तान तिलक वर्मा ने काफी देर तक की अंपायर से बात

भारतीय टीम और उसके कप्तान तिलक वर्मा लगातार सुपर ओवर की मांग कर रहे थे। यानी वे सुपर ओवर चाहते थे। काफी देर बाद तक जब तिलक वर्मा ने सुपर ओवर की मांग की तो अंपायर ने श्रीलंका टीम से भी पूछा। जब दोनों कप्तान तैयार हो गए तो सुपर ओवर शुरू हुआ। श्रीलंका की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो कप्तान ने बॉल अरशद खान को थमाई। इन छह बॉल पर श्रीलंका ने 6 रन बना दिए। यानी अब भारत को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। 

सुपर ओवर में भारतीय टीम को करना पड़ा हार का सामना

भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे बल्लेबाजी के लिए उतरे। पहली बॉल पर सूर्यांश शेडगे ने दो रन बनाए। दूसरी बॉल पर वे कोई रन नहीं बना सके। तीसरी बॉल पर उन्होंने सिंगल लिया। यानी अब तक तीन बॉल पर भारत का स्कोर तीन रन हो चुका था। सुपर ओवर की तीसरी बॉल वैभव ने खेली। इस पर उन्होंने दो रन बनाए। अब भारत को बीच हुई दो बॉल पर 12 रन बनाने थे। यानी दो छक्के चाहिए थे। वैभव सूर्यवंशी स्ट्राइक पर थे। उम्मीद थी कि वे दो छक्के मार देंगे, लेकिन पांचवी बॉल पर केवल चौका आया। इसके बाद भारत को आखिरी बॉल पर आठ रन की जरूरत थी, जो कि करीब करीब असंभव था, जब ​तक कि श्रीलंकाई टीम कोई भूल ना करे। आखिरी बॉल पर वैभव केवल एक ही रन बना सके। इसके साथ ही भारतीय टीम इस मैच को हार गई। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AFG: कब और कहां खेला जाएगा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, भारत के पास सीरीज जीत का मौका

ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया ने फिर मारी छलांग, साउथ अफ्रीका को नुकसान, पाकिस्तान की हालत खराब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल