1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाल या काली मिट्टी, IND vs BAN के बीच दूसरे टेस्ट में कैसी होगी पिच? मैच से पहले रिपोर्ट्स में खुलासा

लाल या काली मिट्टी, IND vs BAN के बीच दूसरे टेस्ट में कैसी होगी पिच? मैच से पहले रिपोर्ट्स में खुलासा

 Published : Sep 23, 2024 11:13 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 11:16 pm IST

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच धमाकेदार अंदाज में जीता था। टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने शतक लगाया और 6 विकेट भी हासिल किए। वह टीम के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए।

रोहित शर्मा और नजमुल हुसैन शान्तो- India TV Hindi
रोहित शर्मा और नजमुल हुसैन शान्तो Image Source : AP

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 515 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 234 रनों पर सिमट गई। रविचंद्रन अश्विन के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने भी उनका अच्छे से साथ निभाया और मैच में कुल 5 विकेट झटके। 

सपाट पिच पर कम होगी उछाल

ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे टेस्ट के लिए कानपुर की पिच काली मिट्टी की होगी। ऐसा माना जा रहा है कि ग्रीन पार्क की पिच सपाट होगी, जिस पर उछाल कम होगी और जैसे-जैसे टेस्ट मैच आगे बढ़ेगा। इसकी सतह धीमी होती जाएगी। यह पिच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम से पूरी तरह से अलग होगी। कानपुर की धीमी पिच को देखते हुए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है। ऐसे में इस बात की बहुत ही ज्यादा संभावना है कि टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में एक स्पिनर को जोड़ ले। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से किसी एक की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है। 

चेपॉक में दोनों टीमों के स्पिनर्स और फास्ट बॉलर्स को अच्छा उछाल मिला था। यह लाल मिट्टी की वजह से हुआ था। जबकि वहां टर्न ज्यादा नहीं था। फिर भी उछाल की वजह से स्पिनर्स के लिए काफी कुछ करने के लिए था। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने यह करके भी दिखाया। इन दोनों ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में कुल 9 विकेट अपने नाम किए थे। 

कानपुर ने भारतीय टीम ने अभी तक जीते हैं 7 टेस्ट मैच

कानपुर में भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2021 में टेस्ट मैच खेला था। तब ये टेस्ट ड्रॉ रहा था। अब तीन साल बाद फिर से टीम इंडिया कानपुर में टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। 2021 में खेले गए टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने डेब्यू किया था। तब उन्होंने डेब्यू पर ही शतक और अर्धशतक लगाया था। भारत ने कानपुर के मैदान पर अभी तक कुल 23 टेस्ट मैच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 जीते और 3 हारे हैं। 13 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: 

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल