1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक-संजू की पार्टनरशिप से लेकर बुमराह की गेंदबाजी तक, क्या रहे फाइनल के तीन सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट?

अभिषेक-संजू की पार्टनरशिप से लेकर बुमराह की गेंदबाजी तक, क्या रहे फाइनल के तीन सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 08, 2026 11:15 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 11:15 pm IST

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम को किया है। फाइनल में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का टारगेट रखा था।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AP

Turning points of T20 World Cup Final: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। इस फाइनल में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस फाइनल में टीम इंडिया के लिए सभी प्लेयर्स का योगदान काफी अहम रहा, लेकिन फाइनल के तीन सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट क्या रहे, वो हम आपको बताएंगे।

अभिषेक शर्मा का फॉर्म में वापस आना

इस वर्ल्ड कप फाइनल से पहले तक टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक-एक रन के लिए तरस रहे थे। लेकिन उन्होंने अपना बेस्ट प्रदर्शन फाइनल के लिए बचा कर रखा था। फाइनल मैच में अभिषेक ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और मैच को न्यूजीलैंड से दूर लेकर चले गए। उन्होंने इस बड़े मुकाबले में 21 बॉल में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 247.62 का रहा। उनका फॉर्म में वापस आना इस मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी राहत वाली खबर रही।

अभिषेक और संजू सैमसन की पार्टनरशिप

अभिषेक शर्मा को फाइनल में जहां रनों की तलाश थी, वहीं दूसरी तरफ संजू सैमसन पिछले कुछ मैचों से शानदार फॉर्म में थे। इस मैच में उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज किया और शुरुआत से ही तेज गति के साथ रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के बाद से कीवी टीम इस मैच में कभी वापसी ही नहीं कर पाई। संजू ने इस मैच में 46 बॉल में 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। इसी पारी के बदौलत फाइनल में टीम इंडिया इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी

फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी थी। ऐसे में 255 रनों के टारगेट को डिफेंड करने के लिए टीम इंडिया को जल्द से जल्द विकेट लेने की जरूरत थी। इस मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छे गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन खर्च करते हुए चार बड़े विकेट अपने नाम किए और टीम इंडिया की जीत इस मुकाबले में सुनिश्चित की। बुमराह ने फाइनल में रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और मैट हेनरी का विकेट लिया। उनके अलावा अक्षर पटेल ने भी इस मैच में तीन बड़े विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, फिफ्टी लगाकर विराट कोहली की कर ली बराबरी

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने T20I में पूरा कर लिया खास अर्धशतक, वर्ल्ड कप में अफ्रीका का रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल