1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत से पहले कोई देश नहीं कर पाया ऐसा करिश्मा, रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने बनाया महारिकॉर्ड

भारत से पहले कोई देश नहीं कर पाया ऐसा करिश्मा, रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने बनाया महारिकॉर्ड

 Published : Jun 30, 2024 07:22 am IST,  Updated : Jun 30, 2024 08:42 am IST

Rohit Sharma: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया है। खिताब जीतते ही टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : PTI

Indian Cricket Team Rohit Sharma: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया है। भारत ने 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2007 की ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। अब टीम इंडिया क्रिकेट में चैंपियन बनी है।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार जीते 8 मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम के सभी प्लेयर्स ने जीत में योगदान दिया और पूरे टूर्नामेंट में कोई भी विरोधी टीम भारतीय टीम को हरा नहीं पाई। भारत ने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को हराया है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 8 मुकाबले जीते। भारत पहला ऐसा देश बन गया है, जिसे टी20 वर्ल्ड कप के किसी एडिशन में बिना मैच गंवाए टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली है। टीम इंडिया से पहले ऐसा कोई भी नहीं कर पाया था। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने कीर्तिमान बना दिया है। 

T20 वर्ल्ड कप 2024  में टीम इंडिया का सफर: 

आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से मैच जीता 

पाकिस्तान के खिलाफ 6 रनों से मैच जीता 

अमेरिका के खिलाफ 7 विकेट से मैच जीता 

अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रनों से जीत दर्ज की

बांग्लादेश के खिलाफ 50 रनों से जीत दर्ज की

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से मैच जीता 

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल 68 रनों से जीता 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल 7 रनों से जीता

गेंदबाजों ने किया कमाल

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करन का फैसला लिया है। जहां टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। 177 रनों के टारगेट का पीछा कर रही साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने कमाल की गेंदबाजी की। डेथ ओवर्स ने इन प्लेयर्स ने सधी हुई बॉलिंग से अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए। 

विराट कोहली ने लगाया दमदार अर्धशतक

इससे पहले टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल की शानदार पारियों के दमपर भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। इस दौरान विराट कोहली ने 76 रन और अक्षर पटेल ने 47 रनों की पारी खेली। शानदार पारी खेलने के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है। 

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने भी लिया बड़ा फैसला, टी20 इंटरनेशनल से अपने संन्यास का किया ऐलान

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले टीम इंडिया के पहले खिलाड़ी बने 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल