1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने भी लिया बड़ा फैसला, टी20 इंटरनेशनल से अपने संन्यास का किया ऐलान

रोहित शर्मा ने भी लिया बड़ा फैसला, टी20 इंटरनेशनल से अपने संन्यास का किया ऐलान

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 30, 2024 02:41 am IST,  Updated : Jun 30, 2024 02:42 am IST

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। वहीं इस खिताब को जीतने के बाद रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इस फॉर्मेट को अलविदा भी कह दिया है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2024 के साथ। Image Source : GETTY

भारतीय टीम ने बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम को 7 रनों से मात देने के साथ इस ट्रॉफी को दूसरी बार अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी को जीतने के सूखे को भी खत्म करने में कामयाबी हासिल की। वहीं इस खिताब को जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से अपने रिटायरमेंट का भी ऐलान कर दिया, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि ये फैसला लेने के लिए इससे अच्छा समय नहीं हो सकता है।

मैंने इसी फॉर्मेट से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी शुरुआत की थी

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस फैसले के बारे में सभी को जानकारी दी जिसमें उन्होंने कहा कि ये मेरा टी20 इंटरनेशनल में आखिरी मैच था। मैंने हर उस पल का पूरा आनंद लिया जबसे मैंने इस फॉर्मेट में खेलने की शुरुआत की। मैंने भारतीय टीम से अपने करियर की शुरुआत भी इस फॉर्मेट से की थी। इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसले का समय इससे अच्छा नहीं हो सकता था। मैं कप जीतना था।

रोहित टी20 इंटरनेशनल में 50 मैच जीतने वाले पहले बतौर कप्तान खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम ने जहां आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया तो वहीं टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा अब पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनके खाते में 50 जीत दर्ज हो गईं। वहीं रोहित से विराट कोहली ने भी फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में इस फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले टीम इंडिया के पहले खिलाड़ी बने

T20 वर्ल्ड कप जीतते ही विराट कोहली ने किया संन्यास का ऐलान, अब नहीं खेलेंगे ये फॉर्मेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल