IND vs AUS Pink Ball Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से एडिलेड ओवल स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन का खेल अब खत्म हो गया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जिसके बाद टीम इंडिया 180 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में एक विकेट खोकर 86 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो पहले दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है।
यहां पर देखिए इस मैच के पहले दिन का स्कोर