Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: क्या अब आने वाली है एक और सेंचुरी! पहले मैच में तो खाता तक नहीं खुला

IND vs AUS: क्या अब आने वाली है एक और सेंचुरी! पहले मैच में तो खाता तक नहीं खुला

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Oct 22, 2025 01:21 pm IST, Updated : Oct 22, 2025 01:21 pm IST

IND vs AUS: एडिलेड में होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे मुकाबले में सभी की नजर विराट कोहली पर रहने वाली है, जो इससे पहले पर्थ वाले मैच में शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

virat kohli- India TV Hindi
Image Source : AP ​विराट कोहली

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच की तैयारी अब जोरों पर है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले ही मैच की तरह दूसरे मैच में भी सभी की नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहने वाली है। भले ही रोहित और कोहली पर्थ में बहुत सस्ते में आउट हो गए हों, लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि दूसरे मैच में उनकी एक बड़ी पारी आएगी। खास तौर पर विराट कोहली इससे पहले जब यहां खेलने के लिए उतरे थे, तब उनके बल्ले से शानदार शतक आया था। 

पर्थ में शून्य पर आउट हो गए थे कोहली

​विराट कोहली की वनडे में लंबे समय बाद वापसी काफी निराशाजनक रही। कोहली ने बॉल को कई खेलीं, लेकिन जैसे ही रन बनाने की बारी आई वे आउट हो गए। वे अपना खाता तक खोलने में कामयाब नहीं हो पाए। ये ना केवल विराट कोहली, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी बड़ा झटका था। लेकिन आपको याद होना चाहिए कि इससे पहले जब ​कोहली इसी एडिलेड के मैदान पर खेलने के लिए उतरे थे, तब उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। इतना ही नहीं आखिरी वनडे और आखिरी टेस्ट दोनों में कोहली से बल्ले से शानदार शतक आया था। ये बात कोहली को खुद भी पता होगी। जाहिर है कि पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद भी इस बात से जरूर विराट कोहली का आत्मविश्वास बढ़ा होगा, जो उनके नाम आएगा। 

एडिलेड में कैसे हैं विराट कोहली के आंकड़े

वैसे अगर विराट कोहली के आंकड़े एडिलेड पर देखे जाएं तो वे काफी अच्छे हैं। कोहली ने यहां पर 5 टेस्ट खेलकर 527 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। इस मैदान पर कोहली का औसत 52.70 का है। अब कोहली टेस्ट नहीं खेलते हैं, इसलिए फोकस वनडे पर करते हैं। कोहली ने अब तक ​एडिलेड में 4 वनडे मैच खेलकर 244 रन बनाने का काम किया है। इसमें दो शतक शामिल हैं। यानी कोहली या तो यहां जल्दी आउट हो गए हैं, लेकिन अगर एक बार टिक गए तो बिना शतक लगाए वापस नहीं गए हैं। यहां कोहली का औसत 61 का है, जिसे काफी अच्छा कहा जा सकता है। 

अब फिर से सभी की नजर कोहली पर 

कोहली अब भारत के लिए केवल एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से वे रिटायर हो गए हैं। इसलिए उन्हें टच में आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। अब सभी की नजर अगले मैच में कोहली पर होगी कि वे तीसरे नंबर पर आकर कितनी बड़ी पारी खेलने में कामयाब होते हैं। अगर कोहली का बल्ला चला तो फिर टीम इंडिया सीरीज बराबरी पर लाने में भी ज्यादा पीछे नहीं रहेगी। 

यह भी पढ़ें 

एडिलेड वनडे से पहले शुभमन गिल के लिए अच्छी खबर, 17 साल से नहीं हो पाया है ये अनोखा काम

IND vs AUS: कब खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे, मैच शुरू होने का टाइम भी नोट कर लीजिए

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement