1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पहली बार किया ऐसा, 85 साल पुराने महारिकॉर्ड की कर ली बराबरी

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पहली बार किया ऐसा, 85 साल पुराने महारिकॉर्ड की कर ली बराबरी

 Published : Oct 01, 2024 07:03 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 09:00 pm IST

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला।

Shubman Gill And Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Shubman Gill And Yashasvi Jaiswal Image Source : PTI

India vs Bangladesh 2nd Test: भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में दूसरा टेस्ट मैच 7 विकेट से जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। भारत ने घर पर अपनी लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीती है और घरेलू धरती पर टीम इंडिया साल 2013 के बाद टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दो दिन बारिश की भेंट चढ़ गए थे। इससे सभी को लग रहा था कि ये टेस्ट मुकाबला ड्रॉ हो जाएगा, लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिससे मैच का रिजल्ट निकला। भारत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया। इसके अलावा भी टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है। 

भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी के साथ बनाए रन 

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने पहली पारी में 34.4 ओवर तक बल्लेबाजी की और इस दौरान कुल 285 रन बनाए। तब केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाए थे। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन बनाए। यहां तक कि बॉलर आकाश दीप जब बल्लेबाजी करने के लिए आए, तो उन्होंने 5 गेंदों में 12 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे। फिर दूसरी पारी में टीम इंडिया को 95 रनों का टारगेट मिला। तब टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 45 गेंदों में 51 रन बनाए और विराट कोहली 29 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया ने सिर्फ 17.2 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया।

भारत ने इंग्लैंड के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

खास बात ये रही कि दोनों पारियों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कोई भी मेडन ओवर नहीं खेला। भारत ने ऐसा पहली बार किया है, जब उसने टेस्ट मैच में कोई भी मेडन ओवर नहीं खेला हो और टेस्ट मुकाबला जीत लिया हो। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के 85 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने साल 1939 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में एक भी मेडन ओवर नहीं खेला था और फिर ये मुकाबला उसने पारी और 13 रनों से जीता था। 

जायसवाल ने दोनों पारियों में लगाए अर्धशतक

टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जायसवाल सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। दोनों अर्धशतक उन्होंने 50 से कम गेंदों में लगाए। उन्होंने पहली पारी में 72 और दूसरी पारी में 51 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के लिए अश्विन को प्लेयर ऑफ सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। 

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली से आगे निकले रोहित शर्मा, कप्तानी में तो कमाल ही कर रहे हिटमैन 

रोहित शर्मा ने जिसे नहीं दिया भाव, अब उसने ही मचाया कोहराम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल