1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बर्मिंघम में टीम इंडिया ने रच दिया नया इतिहास, लेकिन हो गया ये अपशगुन

बर्मिंघम में टीम इंडिया ने रच दिया नया इतिहास, लेकिन हो गया ये अपशगुन

 Published : Jul 03, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 06:28 pm IST

IND vs ENG: भारतीय टीम ने बर्मिंघम टेस्ट में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं। लेकिन इससे पहले जब भारत ने एक और दफा इतने रन बनाए थे, तब टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : GETTY

India vs England: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में एक बड़ा स्कोर बना दिया है। जब भारतीय टीम के 211 रन पर पांच विकेट हो गए थे, त​ब किसी को उम्मीद नहीं रही होगी कि ये स्कोर 400 के पार चला जाएगा, लेकिन शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा की बदौलत ये मुमकिन हो पाया। इस बीच बर्मिंघम में टीम इंडिया ने वो कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। 

बर्मिंघम में टीम इंडिया ने बना दिया अपना सबसे बड़ा स्कोर

ये बात तो आपको पता ही होगी कि टीम इंडिया बर्मिंघम की सिंघम कभी नहीं बन पाई है। यानी टीम इंंडिया कभी यहां कोई टेस्ट नहीं जीत पाई है। ऐसा नहीं है कि यहां भारत ने कोई कम टेस्ट खेले हों, लेकिन इसके बाद भी जीत हमेशा दूर की कौड़ी रही है। यहां तक कि टीम इंडिया ने इस मैच से पहले तक केवल एक ही बार 400 का आंंकड़ा पार किया था। साल 2022 में टीम इंडिया ने 416 रन बनाए थे, लेकिन अब ये रिकॉर्ड टूट गया है। टीम इंडिया ने इससे ज्यादा रन बना लिए हैं। ये पहली बार है, जब टीम इंडिया यहां पर इतने रन बनाने में कामयाब रही है। 

इससे पहले भी 400 रन बनाकर हार चुकी है टीम इंडिया

अब आपको बताते हैं कि अपशगनु क्या हुआ है। भारतीय टीम ने जब साल 2022 में बर्मिंघम में 416 रन बनाए थे, उस वक्त भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। यानी 400 से ज्यादा रन बना देना जीत की गारंटी नहीं है। जरूरी ये है कि बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी भी अच्छी हो, ताकि इंग्लैंड की टीम इतने रन ना बना पाए। 

टीम इंडिया ने मैच में बना ली है हल्की सी बढ़त

वैसे तो भारत ने जब लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 471 रन बनाए थे, तब भी लग रहा था कि टीम इंडिया ये मैच जीत जाएगी, लेकिन आखिर दिन इंग्लैंड ने बड़े आराम से 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था। इस मैच में टीम इंडिया ने मैच पर हल्की सी पकड़ बनाई तो है, लेकिन जब तक अंग्रेज बल्लेबाज बल्लेबाजी ना कर दें, मैच किस ओर जाएगा, ये कहना मुश्किल होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल