1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG मैच में कौन होगा एक्स फैक्टर? पूर्व क्रिकेटर ने लिया स्टार भारतीय गेंदबाज का नाम

IND vs ENG मैच में कौन होगा एक्स फैक्टर? पूर्व क्रिकेटर ने लिया स्टार भारतीय गेंदबाज का नाम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 04, 2026 07:29 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 07:29 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम अब फाइनल में जाने से सिर्फ एक जीत दूर है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस मैच में स्टार भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

IND vs ENG- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AFP

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कौन सी 2 टीमें जगह बनाएंगी, उस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से कोई एक सबसे पहले फाइनल का टिकट हासिल करेगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच टक्कर होगी। 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान देते हुए भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अहम खिलाड़ी बताया है।

बुमराह पर टिकी होंगी उम्मीदें

कैफ का मानना है कि सेमीफाइनल में बुमराह की भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में सबसे बड़े फैक्टर होंगे। बुमराह के चार ओवर निर्णायक होंगे। आंकड़े भी बुमराह के पक्ष में नजर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अब तक 5 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 9 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका औसत 9.11 और इकोनॉमी 5.34 रहा है, जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है।

वानखेड़े की पिच कर सकती है हैरान

मोहम्मद कैफ ने मुकाबले से पहले वानखेड़े की पिच को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उनका मानना है कि अब यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की पारंपरिक सोच बदल सकती है और दूसरी पारी में ओस का असर उतना नहीं दिख सकता। 

उन्होंने कहा कि यह एक अलग पिच है। वानखेड़े की पिच थोड़ी बदल गई है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि अगर आप वानखेड़े में टॉस जीतते हैं तो पहले गेंदबाजी करनी चाहिए क्योंकि लाइट्स में कुछ ओस आती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। लेकिन यह वानखेड़े की पिच ईडन गार्डन से काफी अलग है। ईडन गार्डन्स में हमने देखा कि जब ओस आई तो उसका मैच पर साफ असर पड़ा। बाद में बल्लेबाजी आसान हो गई थी। लेकिन वानखेड़े में ऐसा जरूरी नहीं है। हाल के कुछ मैचों में हमने ये देखा है। यहां तक कि इंग्लैंड भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 180 रन का पीछा करते हुए फंस गई थी।

कैफ के बयान से लग रहा है कि कि भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में वानखेड़े की पिच का मिजाज भी अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे में बुमराह के चार ओवर काफी अहम होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह समेत सभी भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम समेत कई स्टार खिलाड़ी पाकिस्तान टीम से बाहर, 6 नए चेहरे शामिल, जानें किसे बनाया कप्तान?

ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दूसरे पायदान पर किया कब्जा

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल