Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दूसरे पायदान पर किया कब्जा

ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दूसरे पायदान पर किया कब्जा

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Mar 04, 2026 03:44 pm IST, Updated : Mar 04, 2026 03:44 pm IST

ICC ने T20I बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग के सामने आने के बाद अभिषेक शर्मा की नंबर-1 की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है।

ICC T20I Rankings- India TV Hindi
Image Source : AFP अभिषेक शर्मा और साहिबजादा फरहान

ICC की ताजा T20I रैंकिंग में रोमांच चरम पर है। T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा है। T20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब फॉर्म के चलते अभिषेक शर्मा की नंबर-1 कुर्सी पर अब पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने निगाहें गड़ा दी हैं। दरअसल, पाकिस्तान के धाकड़ ओपनर साहिबजादा फरहाम ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन करते हुए ताजा ICC T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में छलांग लगाई है।

फरहान ने टूर्नामेंट में 383 रन बनाए और पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। वे इस T20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसी प्रदर्शन के दम पर वे ICC रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए और उन्होंने इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल अभिषेक शर्मा 26 रेटिंग पॉइंट की बढ़त के साथ नंबर-1 पर कायम हैं, लेकिन फरहान अब तेजी से उनके करीब पहुंच चुके हैं। अभिषेक शर्मा की रेटिंग 874 है जबकि फरहान की रेटिंग 848  हो गई है। 

टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज

सुपर-8 स्टेज की समाप्ति के बाद कई बल्लेबाजों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है। इनमें भारत के ईशान किशन और तिलक वर्मा भी शामिल हैं। किशन को एक स्थान का फायदा हुआ है और अब वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि तिलक वर्मा ने 7वें से छठे स्थान पर छलांग लगाई है। हालांकि, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक स्थान के नुकसान के बाद 7वें स्थान पर खिसक गए हैं। जोस बटलर भी एक पायदान के नुकसान के बाद 9वें स्थान पर चले गए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस एक स्थान की छलांग लगाकर आठवें नंबर पर आ गए हैं। जिम्बाब्वे के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 6 स्थान की छलांग लगाई है और 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी मुकाबला कड़ा

गेंदबाजों की सूची में भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब भी नंबर-1 पर हैं, लेकिन उनकी बढ़त घटकर सिर्फ 18 रेटिंग अंक रह गई है। टूर्नामेंट में अब तक 12 विकेट ले चुके वरुण के पीछे पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद तेजी से बढ़ रहे हैं और दो पायदान चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के लिए राहत की खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हार्दिक ने सैम को पछाड़ा

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा नंबर-1 पर बने हुए हैं। भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है और पाकिस्तान के सैम अयूब को पीछे छोड़ दिया है। शिवम दुबे 2 स्थान नीचे खिसक गए हैं। अब वह 9वें स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement