1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव, इस धाकड़ ​खिलाड़ी की अचानक हो गई एंट्री

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव, इस धाकड़ ​खिलाड़ी की अचानक हो गई एंट्री

 Published : Jun 26, 2025 05:22 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 05:22 pm IST

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में है। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें जोफ्रा आर्चर का भी नाम शामिल किया गया है।

Ben Stokes and shubman gill- India TV Hindi
बेन स्टोक्स और शुभमन गिल Image Source : GETTY

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से होगा। इसके लिए तैयारी अब शुरू हो गई हैं। पहला मैच भारतीय टीम हारकर सीरीज में पीछे चल रही है। इस बीच मैच से पांच दिन पहले ही इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें एक बड़ा बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। खास बात ये है कि जोफ्रा आर्चर की वापसी एक बार फिर से टेस्ट टीम में हो गई है। वे लंबे समय बाद टीम में आए हैं। 

इंग्लैंड ने किया दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के पहले मैच से पहले टीम का ऐलान किया गया था, लेकिन वो केवल एक ही मैच के लिए टीम थी। अब इंग्लैंड ने दूसरे मैच के लिए फिर से टीम का ऐलान किया है। इसमें जोफ्रा आर्चर की वापसी हो गई है। जोफ्रा करीब चार साल बाद टेस्ट में वापसी कर रहे हैं। पिछले दिनों वे काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आ​ए थे, तभी इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि जोफ्रा जल्द ही इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि टीम ने जोफ्रा आर्चर के रूप में एक एक्स्ट्रा खिलाड़ी को एड किया है, यानी किसी को भी उनकी जगह बाहर नहीं किया गया है। 

चार साल बाद हो रही है टेस्ट टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी

जोफ्रा आर्चर दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं। भारतीय टीम पहला मुकाबला हार चुकी है, अब जोफ्रा आर्चर के आने से टीम इंडिया की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। अब जबकि जोफ्रा की एंट्री स्क्वाड में हो चुकी है तो उनका प्लेइंग इलेवन में भी आना करीब करीब पक्का है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि प्लेइंग इलेवन से इंग्लैंड किस तेज गेंदबाज को बाहर करेगी। क्रिस वोक्स का खेलना करी​ब करीब पक्का है, हो सकता है कि जॉश टंग को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए। यानी जीत के बाद भी ये तय हो गया है कि इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया जाएगा। 

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल