1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK : टीम इंडिया में 2 बदलाव, ये खिलाड़ी ​फिर चोटिल!

IND vs PAK : टीम इंडिया में 2 बदलाव, ये खिलाड़ी ​फिर चोटिल!

 Published : Sep 10, 2023 02:44 pm IST,  Updated : Sep 10, 2023 02:52 pm IST

IND vs PAK Playing XI : आज के मैच में बाबर आजम ने टॉस जीता और टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। आज मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने दो बदलाव किए हैं।

Rohit Sharma Babar Azam - India TV Hindi
Rohit Sharma Babar Azam Image Source : PTI

IND vs PAK Playing XI : भारत और पाकिस्तान के बीच एक और संग्राम शुरू हो गया है। एशिया कप 2023 का लीग मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और दोनों टीमों को एक एक अंक से संतुष्ट होना पड़ा। अब मुकाबला सुपर 4 का है और जो भी टीम आज का मैच जीतेगी, उसके लिए फाइनल में जाने की संभावनाएं और भी बलबती हो जाएंगी। हालांकि पाकिस्तानी टीम सुपर 4 में बांग्लादेश को हराकर दो अंक हासिल कर चुकी है। इस बीच आज के मैच की बात की जाए तो टॉस पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यानी टीम इंडिया अब पहले बल्लेबाजी करेगी और जो भी टारगेट दिया जाएगा पाकिस्तानी टीम इसका पीछा करेगी। 

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में किए गए दो बदलाव 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो टीम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हैं मोहम्मद नवाज को बाहर कर फहीम अशरफ को अंदर लाया गया है। यही टीम बांग्लादेश के खिलाफ भी खेली थी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच से अगर देखें तो एक बदलाव किया गया है। वहीं टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह की एक बार फिर से वापसी हुई है, यानी मोहम्मद शमी को ​बाहर कर दिया गया है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि श्रेयस अय्यर को कुछ दिक्कत है, वे पूरी तरह से फिट नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह केएल राहुल की वापसी हुई है। करीब छह से ज्यादा महीने बाद केएल राहुल की वापसी हो रही है। 

टॉस के वक्त क्या बोले कप्तान
रोहित शर्मा ने टॉस के वक्त कहा कि मैं भी पहले बल्लेबाजी करना चाह रहा था, क्योंकि  सामने चुनौती होगी, लेकिन जिस तरह से हम लोगों ने पिछली बार बल्लेबाजी की थी, उससे हमें आत्मविश्वास मिलता है। हमारे लिए हर खेल महत्वपूर्ण है, लेकिन एक समय में एक चीज पर ध्यान देना चाहिए। वहीं बाबर आजम ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि थोड़ी नमी है, हमें उसका उपयोग करने की जरूरत है। हमेशा, भारत पाकिस्तान हाई लेवल मैच होता है। लेकिन हम इसे मैच दर मैच ले जाएंगे। एक टीम के तौर पर हम अच्छा खेल रहे हैं और हमारा ध्यान इसी पर है। कोई बदलाव नहीं। 

 

भारत की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन : फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस राउफ। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल